बिहार में राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Bihar" होने पर क्या करें? सही कारण और समाधान 2026
परिचय
बिहार में राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Bihar" क्यों होता है? जानिए सही कारण, पात्रता नियम और समाधान। राशन कार्ड स्टेटस "MO Verification Ration Card Bihar" या "MO Verification Pending Bihar" होने पर शिकायत कहाँ और कैसे करें – पूरी जानकारी 2026।
संक्षेप
मेंबिहार में राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Status" होने का मतलब होता है Verification Pending at MO। यानी आपका Ration Card MO Verification Bihar में लंबित है। आवेदन के एक महीना से अधिक समय बीतने पर आप बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करके अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
समस्या क्या है-marked for verification at mo bihar ration card लिखने पर क्या करें?
यदि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, और राशन कार्ड का आवेदन किए एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Status" या "MO Verification Pending Bihar" लिख रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नियमानुसार आपका राशन कार्ड बन सकता है, वह भी बिना घूस दिए और बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए।आपको केवल सही प्रक्रिया अपनानी होगी ताकि Ration Card MO Verification Pending Bihar की समस्या का समाधान हो सके।
राशन कार्ड स्टेटस "MO Verification Ration Card Bihar" लिखने के कारण
बिहार सरकार के नियमानुसार यदि राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Bihar" या "MO Verification Pending Bihar" लिख रहा है, तो इसका मतलब आपका आवेदन जाँच के लिए भेजा गया है, और आवेदन की जाँच में देरी के कई कारण हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ सरकारी लापरवाही भी हो सकती है, जैसे जाँच अधिकारी द्वारा समय पर जाँच नहीं करना या गलत रिपोर्ट देना। इसलिए Ration Card Pending at MO Bihar स्टेटस दिखता रहता है।
समाधान क्या है–राशन कार्ड स्टेटस marked for verification at mo ration card होने पर क्या करें?
यदि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, और राशन कार्ड का आवेदन किए एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Status" या "MO Verification Pending Bihar" लिख रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नियमानुसार आपका राशन कार्ड बन सकता है, वह भी बिना घूस दिए और बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए।आपको केवल सही प्रक्रिया अपनानी होगी ताकि Ration Card MO Verification Pending Bihar की समस्या का समाधान हो सके।
राशन कार्ड स्टेटस marked for verification at mo ration card लिखने पर शिकायत कहाँ करें?
राशन कार्ड स्टेटस "Ration Card MO Verification Pending" या "Marked for Verification at MO Bihar" लिखा होने की स्थिति में आप बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत ऑनलाइन, फोन, ईमेल या ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आवेदन या संबंधित दस्तावेज की कॉपी (PDF)
2. पहचान के लिए मोबाइल नंबर
शिकायत कैसे करें?
राशन कार्ड स्टेटस "Marked for Verification at MO Status" या "MO Verification Pending Bihar" लिखा होने पर आपको शिकायत करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे भी Ration Card MO Verification Complaint Bihar दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत दो तरीकों से की जा सकती है:
(A) ऑनलाइन
(B) ऑफलाइन
A) ऑनलाइन शिकायत
1. टोल फ्री नंबर के माध्यम से1800 3456 787 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज होने के बाद आपको SMS के माध्यम से शिकायत संख्या प्राप्त होगी।
2. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
लिंक3. ईमेल से
आप अपनी समस्या लिखकर इस ईमेल पर भेज सकते हैं:
lok-shikayat@bihar.gov.in
(B) ऑफलाइन शिकायत
✅यदि आप ऑनलाइन शिकायत नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।
✅अपने अनुमंडल स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाएँ।
✅सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखें।
✅शिकायत काउंटर पर जमा करें।
✅आपको पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) दी जाएगी।
✅इस रसीद पर शिकायत संख्या लिखी होगी जिससे आप स्टेटस देख सकते हैं।
शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करें
शिकायत का स्टेटस चेक करके आप देख सकते हैं कि Ration Card Pending at MO Bihar की समस्या का समाधान हुआ या नहीं।
लिंकशिकायत पत्र में क्या लिखें?
शिकायत पत्र में निम्नलिखित जानकारी अवश्य लिखें:
1. आवेदक का नाम
2. पिता / पति का नाम
3. पूरा पता
4. मोबाइल नंबर
5. आवेदन की तिथि
6. आवेदन संख्या
7. समस्या का स्पष्ट और संक्षिप्त विवरण
8. संबंधित दस्तावेजों की कॉपी (PDF में)
शिकायत करने के बाद क्या करें?
✅ SMS द्वारा प्राप्त शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।
✅ इसी संख्या से आप शिकायत की स्थिति (Status) देख सकते हैं।
✅ यदि सुनवाई की तिथि तय की जाती है तो आप उपस्थित हो सकते हैं।
शिकायत के बाद क्या होगा?
✅लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संबंधित विभाग को नोटिस जारी करेंगे।
✅संबंधित अधिकारी से लिखित जवाब मांगा जाएगा।
✅मामले की जांच की जाएगी।
✅जांच रिपोर्ट के आधार पर अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।
✅यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो योजना का लाभ देने का आदेश दिया जायगा।
क्या सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा?
सामान्यतः नहीं, सरकारी कार्यलय जाना अनिवार्य नहीं है लेकिन यदि सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाती है, तो आपको उपस्थित होने के लिए फोन आ सकता है।
शिकायत के समाधान में कितना समय लगता है?
नियम के अनुसार शिकायत का निपटारा 60 दिनों के भीतर किया जाना होता है।व्यावहारिक रूप से यह समय 60–90 दिन तक हो सकता है।
क्या शिकायत करने में कोई शुल्क लगता है?
नहीं। शिकायत दर्ज करना पूर्णतः निःशुल्क है।
क्या वकील की आवश्यकता होती है?
नहीं। यह एक सरल प्रशासनिक प्रक्रिया है।आप स्वयं अपना पक्ष रख सकते हैं।
यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान न हो तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में आप प्रथम अपील (First Appeal) दर्ज कर सकते हैं।
क्या शिकायत वापस ली जा सकती है?
हाँ। यदि आपकी समस्या का समाधान हो जाता है या आप शिकायत वापस लेना चाहते हैं, तो लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस ले सकते हैं।
क्या गलत शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है?
नहीं, शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता पर कोई करवाई नहीं होती, फिर भी गलत शिकायत करने से बचें
क्या शिकायत करने से सरकारी कर्मचारी परेशान कर सकते हैं?
नहीं। नियमानुसार शिकायतकर्ता को परेशान नहीं किया जाता क्योंकि आप अपने अधिकार के तहत शिकायत कर रहे होते हैं एव अपना हक़ लेने के लिए शिकायत किये है।
FAQ
सवाल – Marked for Verification at MO Bihar लिखने पर क्या करें?
जवाब – राशन कार्ड का आवेदन किए एक महीना से अधिक समय बीतने पर यदि Marked for Verification at MO Bihar या MO Verification Pending Bihar लिखा मिलता है, तो आपको शिकायत करने की आवश्यकता है।
सवाल – Marked for Verification at MO मतलब क्या है?
जवाब – Marked for Verification at MO का मतलब है कि आपका राशन कार्ड आवेदन MO Verification के लिए लंबित है।
सवाल – MO Verification क्या होता है?
जवाब – राशन कार्ड आवेदन की जाँच करने की जिम्मेदारी मार्केटिंग ऑफिसर (MO) की होती है। MO द्वारा Ration Card Verification Bihar करने के बाद ही आपका राशन कार्ड बनता है।
सवाल – Marked for Verification at MO के बाद क्या होता है?
जवाब – MO Verification Ration Card Bihar के बाद आपका आवेदन SDM के पास भेज दिया जाता है।
सवाल – MO Verification में कितना समय लगता है?
जवाब – EPDS Bihar या RTPS के नियमानुसार एक महीने में Ration Card MO Verification हो जाना चाहिए।