Samsya Samadhan Kendra

rejected by sdm ration card bihar hone par kya kare

परिचय

बिहार में राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Bihar” क्यों होता है? जानिए सही कारण, पात्रता नियम और समाधान। राशन कार्ड स्टेटस “Ration Card Rejected Bihar” होने पर शिकायत कहाँ और कैसे करें – पूरी जानकारी 2026

संक्षेप में

बिहार में राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” होने के मुख्य कारण पात्रता न होना या सत्यापन में गलती होना है। यदि आप पात्र हैं, तो बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करके अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं

समस्या क्या है – राशन कार्ड स्टेटस “SDM Reject Ration Card” लिखने पर क्या करें?

बिहार में कई लोगों की शिकायत रहती है कि नया राशन कार्ड आवेदन करने के बाद भी कई महीनों या सालों से उनका राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” लिख रहा है, और बार-बार राशन कार्ड आवेदन करने के बाद भी राशन कार्ड स्टेटस “Bihar Ration Card Rejection” ही दिखाता है। इसी वजह से आम नागरिक परेशान होकर बार-बार आवेदन करते हैं, सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं और कई बार दलालों को पैसे भी दे देते हैं, फिर भी राशन कार्ड नहीं बनता।

राशन कार्ड स्टेटस “Ration Card Rejected Bihar” लिखने के कारण

बिहार सरकार के नियमानुसार यदि राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Bihar” लिख रहा है, तो इसका मतलब आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है, और आपका आवेदन रिजेक्ट होने के 11 कारण हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ सरकारी लापरवाही भी हो सकती है, जैसे जाँच अधिकारी द्वारा गलत जाँच कर रिपोर्ट देना। नीचे दिए गए प्रश्नों में यदि आपका उत्तर “नहीं” में है, तो आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, फिर भी आपका राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” लिख रहा है, तो आप सही प्रक्रिया और इस लेख में बताए गए समाधान से अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं, बिना किसी को घूस दिए एवं बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए।

राशन कार्ड स्टेटस “Bihar Ration Card Rejection” क्यों लिखता है?

बिहार में कुछ मामलों में सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही, गलत रिपोर्ट या प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण भी पात्र आवेदकों का राशन कार्ड स्टेटस “SDM Reject Ration Card” कर रिजेक्ट कर दिया जाता है। दूसरा कारण राशन कार्ड की पात्रता नहीं होना है। ऑनलाइन आवेदन करते समय तकनीकी गलती की संभावना बहुत कम होती है, क्योंकि यदि नाम या अन्य जानकारी गलत दर्ज की जाती है, तो आवेदन फाइनल सबमिट नहीं हो पाता। गलती स्क्रीन पर लाल रंग में प्रदर्शित हो जाती है। इसलिए यह कहना उचित नहीं है कि आवेदन केवल गलत एंट्री के कारण ही रिजेक्ट हो जाता है।

समाधान क्या है – राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Bihar” होने पर क्या करें?

यदि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, फिर भी राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” लिख रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नियमानुसार आपका राशन कार्ड बन सकता है, वह भी बिना घूस दिए और बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए। आपको केवल सही प्रक्रिया अपनानी होगी।

राशन कार्ड स्टेटस “Ration Card Rejected Bihar” लिखने पर शिकायत कहाँ करें?

राशन कार्ड स्टेटस “Bihar Ration Card Rejection” लिखा होने की स्थिति में आप बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत ऑनलाइन, फोन, ईमेल या ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत कैसे करें?

राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” लिखा होने पर आपको शिकायत करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत दो तरीकों से की जा सकती है:

(A) ऑनलाइन

(B) ऑफलाइन

(A) ऑनलाइन शिकायत

1. टोल फ्री नंबर के माध्यम से

1800 3456 787 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज होने के बाद आपको SMS के माध्यम से शिकायत संख्या प्राप्त होगी।

2.आप बिहार लोक शिकायत निवारण के आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं शिकायत दर्ज कर सकते हैं:

https://lokshikayat.bihar.gov.in

3. ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं:

lok-shikayat@bihar.gov.in

ऑफलाइन शिकायत

यदि आप ऑनलाइन शिकायत नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।

अपने अनुमंडल स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाएँ।

सादे कागज पर अपनी शिकायत लिखें।

शिकायत काउंटर पर जमा करें।

आपको पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) दी जाएगी।

इस रसीद पर शिकायत संख्या लिखी होगी जिससे आप स्टेटस देख सकते हैं।

शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करें 

शिकायत की स्टेटस चेक करने का लिंक:

https://lokshikayat.bihar.gov.in

राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने पर शिकायत पत्र में क्या लिखें?

शिकायत पत्र में निम्नलिखित जानकारी अवश्य लिखें:

शिकायत करने के बाद क्या करें?

SMS द्वारा प्राप्त शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।

इसी संख्या से आप शिकायत की स्थिति (Status) देख सकते हैं।

यदि सुनवाई की तिथि तय की जाती है तो आप उपस्थित हो सकते हैं।

शिकायत करने के बाद क्या होगा?

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संबंधित विभाग को नोटिस जारी करेंगे।

क्या सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा?

सामान्यतः नहीं, सरकारी कार्यलय जाना अनिवार्य नहीं है 

लेकिन यदि सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाती है, तो आपको उपस्थित होने के लिए फोन आ सकता है।

शिकायत के समाधान में कितना समय लगता है?

नियम के अनुसार शिकायत का निपटारा 60 दिनों के भीतर किया जाना होता है।

व्यावहारिक रूप से यह समय 60–90 दिन तक हो सकता है।

क्या शिकायत करने में कोई शुल्क लगता है?

नहीं। शिकायत दर्ज करना पूर्णतः निःशुल्क है।

क्या वकील की आवश्यकता होती है?

नहीं। यह एक सरल प्रशासनिक प्रक्रिया है।

आप स्वयं अपना पक्ष रख सकते हैं।

यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान न हो तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में आप प्रथम अपील (First Appeal) दर्ज कर सकते हैं।

क्या शिकायत वापस ली जा सकती है?

हाँ। यदि आपकी समस्या का समाधान हो जाता है या आप शिकायत वापस लेना चाहते हैं, तो लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस ले सकते हैं।

क्या गलत शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है?

नहीं, शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता पर कोई करवाई नहीं होती, फिर भी गलत शिकायत करने से बचें.

क्या शिकायत करने से सरकारी कर्मचारी परेशान कर सकते हैं?

नहीं। नियमानुसार शिकायतकर्ता को परेशान नहीं किया जाता क्योंकि आप अपने अधिकार के तहत शिकायत कर रहे होते हैं एव अपना हक़ लेने के लिए शिकायत किये है।

राशन कार्ड नहीं बनने पर क्या करें? शिकायत करें
कहाँ शिकायत करें https://lokshikayat.bihar.gov.in/onlinegrivance.aspx
राशन कार्ड नहीं बनने पर कैसे शिकायत करें? स्टेप बाई स्टेप जानकारी
क्या घर बैठे शिकायत कर सकते हैं? 1800 3456 284
ईमेल से शिकायत करें info-Lokshikayat-bih@gov.in
शिकायत करने के बाद कितना कितना दिन लगेगा नियमानुसार 60 – 90 दिन
राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें? बिहार में राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें? सही कारण और समाधान 2026

FAQ

सवाल – राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Bihar” लिखा होने पर क्या करें?

जवाब – सबसे पहले आपको अपनी राशन कार्ड की पात्रता की जाँच करनी चाहिए कि आप बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नियमानुसार पात्र हैं या नहीं।

सवाल – राशन कार्ड की पात्रता रखने के बाद भी “Ration Card Rejected Bihar” लिखा होने पर क्या करें?

जवाब – यदि आप पात्र हैं, फिर भी आपका राशन कार्ड स्टेटस “Rejected by SDM Status” लिखता है, तो आपको शिकायत करने की आवश्यकता है।

सवाल – “Bihar Ration Card Rejection” होने के बाद दुबारा आवेदन किया जा सकता है?

जवाब – यदि आप पात्र हैं, तो पुनः आवेदन कर सकते हैं।

सवाल – क्या करूँ कि मेरा राशन कार्ड बन जाए?

जवाब – यदि आपका राशन कार्ड स्टेटस “SDM Reject Ration Card” दिखा रहा है, तो आपको बिहार लोक शिकायत निवारण के तहत शिकायत करनी चाहिए।

 

Exit mobile version