“समस्या समाधान केंद्र” एक स्वतंत्र जनसहायता एवं जागरूकता पोर्टल है, जिसका उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि यदि उनका सरकारी कार्य समय पर नहीं हो रहा है, अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, या किसी योजना एवं सेवा में समस्या आ रही है, तो उसकी शिकायत कहाँ और कैसे करें।
हमारा प्रयास है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सही विभाग, सही प्रक्रिया एवं सही शिकायत माध्यम तक पहुँच सकें। पोर्टल पर विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान, शिकायत प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति, हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल एवं आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है।
हम किन विषयों पर जानकारी देते हैं
- राशन कार्ड सम्बंधित समस्या
- PM आवास सम्बंधित समस्या
- पेंशन सम्बंधित समस्या
- आधार कार्ड सम्बंधित समस्या
- जमीन सम्बंधित समस्या
- छात्रवृत्ति सम्बंधित समस्या
- किसान सम्बंधित समस्या
- बिजली सम्बंधित समस्या
- आदि सभी प्रकार के सरकारी योजना सम्बंधित समस्या के समाधान की जानकारी
हमारा उद्देश्य
- लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना
- सरकारी समस्याओं के समाधान की सही प्रक्रिया बताना
- शिकायत दर्ज करने का आसान तरीका समझाना
- ग्रामीण एवं सामान्य जनता तक उपयोगी जानकारी पहुँचाना
- सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाना
महत्वपूर्ण सूचना
“समस्या समाधान केंद्र” किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। यह एक निजी सूचना एवं जागरूकता पोर्टल है। यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों, सरकारी पोर्टलों एवं उपलब्ध नियमों के आधार पर साझा की जाती है।
किसी भी कानूनी या प्रशासनिक निर्णय से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी अवश्य सत्यापित करें।