राशन कार्ड Cancel हो गया क्या करें? 2026

Ration Card Found Cancelled by SDM या Ration Card Cancelled by SDM होने पर जानें दोबारा चालू कराने का पूरा तरीका, राशन कार्ड रद्द होने का कारण, अपील प्रक्रिया, RTI, आवश्यक दस्तावेज

महत्वपूर्ण जानकारी:
राशन कार्ड रद्द (Cancel) होना और राशन कार्ड का आवेदन रिजेक्ट (Reject) या कैंसिल होना दोनों अलग-अलग बातें हैं।

राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट या कैंसिल होने का मतलब यह है कि आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारण से विभाग ने आपके आवेदन को मंजूर नहीं किया और उसे रिजेक्ट या कैंसिल कर दिया।

राशन कार्ड आवेदन रिजेक्ट या कैंसिल होने पर क्या करें जिससे राशन कार्ड बन सके, यह जानने के लिए इस लेख को पढ़े. लिंक

वहीं, राशन कार्ड रद्द (Cancel) होने का मतलब यह है कि आपके पास पहले से राशन कार्ड था और आप कई वर्षों से उस पर राशन भी ले रहे थे। लेकिन बाद में सरकारी जांच में आपको राशन कार्ड के लिए अपात्र (अयोग्य) मान लिया गया। इसी कारण आपका राशन कार्ड रद्द (Cancel) कर दिया गया।

यह लेख केवल इसी स्थिति पर आधारित है, यानी आपके पास पहले से राशन कार्ड था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है। ऐसे में राशन कार्ड को दोबारा चालू कैसे करवाएं, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

यदि आपके राशन कार्ड की वर्तमान स्थिति में “Ration Card Found Cancelled by SDM”, “Ration Card Cancelled by SDM” अथवा “ration card rejected by sdm” लिखा दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका राशन कार्ड SDM (अनुमंडल पदाधिकारी) द्वारा रद्द कर दिया गया है।

वहीं कई लोग Ration Card Found Cancelled by SDM in Hindi का अर्थ जानना चाहते हैं। इसका सीधा अर्थ है कि आपका राशन कार्ड SDM  द्वारा निरस्त कर दिया गया है और वर्तमान में आप उस राशन कार्ड पर अनाज नहीं उठा सकते हैं।

राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

राशन कार्ड की स्थिति ऑनलाइन जांचकर यह पता किया जा सकता है कि राशन कार्ड सक्रिय है, लंबित है या रद्द किया जा चुका है। संबंधित राज्य की राशन कार्ड वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करें।

सहायता चाहिए?

यदि आपको राशन कार्ड की स्थिति समझने में परेशानी हो रही है, तो समस्या समाधान केंद्र द्वारा राशन कार्ड स्टेटस जांच सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Ration Card Cancelled by SDM क्यों किया जा रहा है?

आप जानते हैं कि वर्तमान समय में भारत के लगभग सभी नागरिकों का आधार नंबर किसी न किसी सरकारी योजना से जुड़ा हुआ है। आधार नंबर के माध्यम से सरकार को आपकी विभिन्न जानकारियां प्राप्त हो जाती हैं।

सरकार के पास आपकी विभिन्न सम्पति की जानकारी होने पर राशन कार्ड के डाटाबेस से मिलान करवाया जाता है, मिलान करने के बाद कम्प्यूटर जानकारी देता है की कौन से आधार नंबर से राशन कार्ड के नियमानुसार पात्रता रखते है या नहीं, यदि राशन कार्ड के लायक है तो आपका Ration Card Found Cancelled by SDM, Ration Card Cancelled by SDM अथवा ration card rejected by sdm नहीं किया जायगा वही अगर आप राशन कार्ड की पात्रता नहीं रखते है तब आपका Ration Card Found Cancelled by SDM, Ration Card Cancelled by SDM अथवा ration card rejected by sdm किया जा रहा है।

Ration Card Reject Hone Ka Karan (राशन कार्ड रद्द होने के कारण)

वर्तमान समय में Ration Card Reject Hone Ka Karan निम्नलिखित हैं

  • पीएम किसान योजना का लाभ लेना।
  • तीन या चार पहिया मोटर वाहन का होना।
  • राशन कार्ड के नियमानुसार निर्धारित सीमा से अधिक जमीन होना।
  • राशन कार्ड के नियमानुसार आपकी आमदनी अधिक होना
  • इनकम टैक्स जमा करना या GST रजिस्ट्रेशन होना।
आधार नंबर से सरकार को जानकारी कैसे मिलती है?

आपने अपना आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक किया है। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम होता है तथा सभी के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक रहते हैं।

जिस सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक होता है, उसके नाम पर ही राशन मिलता है। जिन सदस्यों का आधार लिंक नहीं होता है, उनके नाम पर राशन नहीं मिलता है।

वर्तमान समय में लगभग हर सरकारी एवं वित्तीय कार्य में आधार नंबर का उपयोग किया जा रहा है, जैसे

  • बैंक खाते से आधार लिंक
  • पीएम किसान योजना
  • फार्मर रजिस्ट्रेशन
  • जमीन से संबंधित रिकॉर्ड
  • तीन या चार पहिया वाहन खरीदना
  • इनकम टैक्स रिटर्न
  • GST रजिस्ट्रेशन

अर्थात लगभग सभी जगह आपका आधार नंबर उपयोग किया जा रहा है। यही वजह है की सरकार के पास आपके सभी प्रकार की सम्पति की जानकारी प्राप्त हो जा रही है।

महत्वपूर्ण सलाह (राशन कार्ड बचाने के लिए)

यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर गाड़ी या अन्य ऐसी संपत्ति है जो राशन कार्ड की पात्रता को प्रभावित कर सकती है, तो उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कटवाने पर विचार कर सकते हैं।

यदि नया राशन कार्ड बनवा रहे हैं, तो एक सदस्य का नाम राशन कार्ड मे ना जोड़े।

क्योंकि भविष्य में वाहन खरीदना हो या बड़े वित्तीय लेनदेन करने हों, तो वह परिवार के सदस्य आसानी से कर सकता है चुकी उसका राशन कार्ड मे अपना आधार नंबर नहीं दिया है जिसके कारण उसके द्वारा किसी भी प्रकार का बैंक सम्बंधित लेनदेन करने पर, सम्पति खरीदने पर Ration Card Found Cancelled by SDM, Ration Card Cancelled by SDM अथवा ration card rejected by sdm नहीं किया जा सकता।

पीएम किसान लाभार्थियों के लिए सलाह

यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपको यह जानकारी होंगी की वर्तमान समय मे इस योजना का लाभ लेने वाले परिवार का राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जा रहा है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है की आप इस योजना से नाम कटवा कर अपना राशन कार्ड को सुरक्षित करें,

क्योंकि pm kisan योजना के तहत आपको एक साल मे केवल 6000 हजार रूपये मिलेंगे जबकि राशन कार्ड होने पर आपको सरकार द्वारा गरीबी दूर करने के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ मिलेगा क्योंकि आपके पास राशन कार्ड है और राशन कार्ड ही एक मात्र गरीब होने का सबूत है, अन्य योजना का मिलने वाला लाभ जैसे-

  • आयुष्मान भारत योजना योजना के तहत एक साल मे 5 लाख तक फ्री मे इलाज 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनावाने के लिए आर्थिक सहायता 
  • उज्ज्वला योजना के तहत फ्री मे गैस सिलेंडर 
  • छात्रवृत्ति योजनाएं 
  • अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
Ration Card Cancel Ho Jaye To Kya Kare?

यदि आपका Ration Card Found Cancelled by SDM, Ration Card Cancelled by SDM अथवा ration card rejected by sdm हो गया है या राशन कार्ड कैंसिल हो गया है, तो सबसे पहले यह जानकारी प्राप्त करें कि राशन कार्ड रद्द करने से पहले विभाग द्वारा कोई नोटिस दिया गया था या नहीं।

यदि नोटिस दिया गया था, तो नोटिस में लिखी गई समय सीमा के भीतर अपना पक्ष संबंधित अधिकारी के समक्ष रखें।

यदि बिना नोटिस दिए राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अनुसार राशन कार्ड रद्द करने से पहले लाभार्थी को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। सामान्यतः नोटिस देकर जवाब मांगना आवश्यक होता है।

राशन कार्ड की स्थिति जांचें

संबंधित राज्य की राशन कार्ड वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करें। यहाँ अपना राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक करें। लिंक:

Ration Card Cancel Hone Par Kya Kare?

यदि आपका राशन कार्ड रद्द हो गया है, तो निम्न कार्य करें—

चरण 1: राशन कार्ड की स्थिति जांचें

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड वास्तव में रद्द हुआ है या नहीं।

चरण 2: रद्द होने का कारण जानें

राशन कार्ड रद्द होने का कारण पता करें।

चरण 3: अपील दायर करें

यदि कारण जानने में समय लग रहा है, तो समय बर्बाद किए बिना जिला पदाधिकारी (DM) के समक्ष अपील दायर करें।

चरण 4: आवेदन जमा करें

बिना नोटिस राशन कार्ड रद्द होने पर RTI

यदि बिना नोटिस दिए राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, तो आप सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन देकर पूछ सकते हैं—

  • राशन कार्ड किस कारण रद्द किया गया?
  • रद्द करने से पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया?
  • किस अधिकारी ने आदेश जारी किया?
  • राशन कार्ड रद्द करने से संबंधित रिकॉर्ड की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

RTI आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिया जा सकता है।

अपील करने के बाद क्या होगा?
  • अपील करने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा सुनवाई की जाएगी। आपको अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
  • सुनवाई के दौरान राशन कार्ड रद्द होने के कारण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
अपील या सुनवाई मे कौन सा डोकॉमेंट ले जाए
  • यदि pm kisan योजना का लाभ लेने के कारण आपका राशन कार्ड कैसिल किया गया है तो आपको जमीन सम्बंधित कागजत साथ ले जाने होने और बताना होगा की आपके एव परिवार के सदस्यों के नाम पर कितनी जमीन है, अधिकारी के समक्ष उससे सम्बंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा
  • यदि आपकी आय अधिक अर्थात बैंक से अधिक लेनदेन होने के कारण राशन कार्ड रद्द हुआ है तो आपको साबित करना होगा की वह लेनदेन आपका नहीं है या वह लोन की राशि है लोन से सम्बंधित डोकॉमेंट या दूसरे का पैसा होने का प्रमाण अपिलीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
  • income tax या GST के होने से यदि आपका राशन कार्ड रद्द हुआ है तो आपको अपिलीय प्राधिकार के समक्ष यह साबित करना होगा की आपका कोई व्यवसाय नहीं है और अपने लोन लेने के लिए या कोई अन्य काम करने के लिए इनकम टैक्स जमा किया या GST रजिस्ट्रेशन किया।

यदि आप अपने पक्ष को प्रमाण सहित सिद्ध कर देते हैं, तो आपका राशन कार्ड पुनः जारी करने का आदेश अपिलीय प्राधिकार द्वारा दिया जा सकता है।

अपील करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो क्या करें?

यदि अपील करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है, तो आप एक महीना बाद जहाँ अपील का आवेदन जमा किया है वहा RTI आवेदन दाखिल कर पूछ सकते है की

  • आपके आवेदन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।
RTI फाइल करने के बाद क्या होगा?
  • RTI फाइल करने के बाद नियमानुसार संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय एक महीना के भीतर जवाब देना होता है।
  • यदि एक महीना के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो आप प्रथम अपील और उसके बाद द्वितीय अपील कर सकते हैं।
  • प्रथम अपील संबंधित अपीलीय पदाधिकारी के पास तथा द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग के पास की जा सकती है।

केवल बिहार के लोगों के लिए विशेष समाधान

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है।

  • यदि आपका राशन कार्ड रद्द हो गया है, तो इस कानून के तहत घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी भरकर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
शिकायत के बाद क्या होगा?
  • शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।
  • शिकायत का स्टेटस नियमित रूप से देखते रहें।
  • सुनवाई की तारीख नोट करें।
  • निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।
  • संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया जाएगा।
  • उनसे लिखित जवाब मांगा जाएगा

यदि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आपके पक्ष से संतुष्ट होते हैं, तो राशन कार्ड पुनः जारी करने का आदेश दे सकते हैं।

आदेश देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना तो क्या करें?
  • यदि आदेश दिए जाने के बाद भी राशन कार्ड जारी नहीं किया जाता है, तो आप प्रथम अपील तथा द्वितीय अपील कर सकते हैं।
  • प्रथम अपील की सुनवाई सामान्यतः एडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा की जाती है।
  • द्वितीय अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी (DM) द्वारा की जाती है।
  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अपील प्रस्तुत की जा सकती है।

हमारी सेवा

हमारी सेवासेवा शुल्क
यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कहाँ करना है या आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा, तो हम आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।₹100
यदि आपको किसी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपके लिए सही विभाग चुनकर RTI आवेदन तैयार करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आप अपनी समस्या के बारे में जानकारी या सलाह चाहते हैं, तो आप WhatsApp पर मैसेज या बोल कर भेज सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क है।820 771 9501

FAQ

Q.1 Ration Card Found Cancelled by SDM का मतलब क्या है?

इसका मतलब है कि आपका राशन कार्ड SDM द्वारा रद्द कर दिया गया है।

Q.2 Ration Card Found Cancelled by SDM in Hindi क्या होता है?

हिंदी में इसका अर्थ है कि आपका राशन कार्ड SDM अधिकारी द्वारा निरस्त/रद्द कर दिया गया है।

Q.3 Ration Card Reject Hone Ka Karan क्या हो सकता है?

अधिक आय, अधिक जमीन, वाहन, इनकम टैक्स या अन्य पात्रता संबंधी कारण हो सकते हैं।

Q.4 Ration Card Cancel Hone Par Kya Kare?

रद्द होने का कारण जानें, अपील करें तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें।

Q.5 Ration Card Cancel Ho Jaye To Kya Kare?

संबंधित अधिकारी के समक्ष अपील करें और आवश्यकता पड़ने पर RTI दाखिल करें।

Q.6 बिना नोटिस राशन कार्ड रद्द होने पर क्या करें?

आप अपील कर सकते हैं तथा RTI के माध्यम से जानकारी मांग सकते हैं।

Q.7 क्या रद्द हुआ राशन कार्ड दोबारा चालू हो सकता है?

यदि आप पात्रता सिद्ध कर देते हैं और सक्षम अधिकारी संतुष्ट हो जाते हैं, तो राशन कार्ड पुनः जारी किया जा सकता है।

आपके काम की अन्य समस्या