Ration Card Cancel Hone Par Kya Kare? | Ration Card Rejected by SDM होने पर क्या करें | समाधान 2026

बंद हुए राशन कार्ड को कैसे चालू करें, राशन कार्ड में नाम क्यों काट रहा है, Rejected By SDM क्यों हुआ, शिकायत, अपील, RTI दायर करने की प्रक्रिया तथा 2026 की पूरी जानकारी इसी लेख में।

यदि आपका राशन कार्ड कैंसिल हो गया है और आप जानना चाहते हैं कि बंद हुए राशन कार्ड को कैसे चालू करें, ration card cancel hone par kya kare, Ration Card Chalu Kaise Kare Online, ration card cancellation status या how to check ration card cancellation, तो सबसे पहले राशन कार्ड रद्द होने का कारण जानें। उसके बाद SDM या DM के पास अपील एवं शिकायत दर्ज करें। पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड पुनः बहाल किया जा सकता है।

राशन कार्ड रद्द या कैंसिल करने के प्रमुख कारण पीएम किसान योजना का लाभ लेना, परिवार की आय ₹1.20 लाख से अधिक होना, तीन या चार पहिया वाहन होना, 2.5 एकड़ (80 कट्ठा) से अधिक जमीन होना तथा परिवार के किसी सदस्य द्वारा GST या Income Tax दाखिल करना हो सकता है। ऐसे मामलों में राशन कार्ड Rejected by SDM या रद्द किया जा सकता है।

राशन कार्ड कैंसिल होने के क्या कारण हैं?  या राशन कार्ड में नाम क्यों काट रहा है?

वर्तमान समय में राशन कार्ड रद्द होने के निम्नलिखित कारण हैं –

पीएम किसान योजना का लाभ लेना
राशन कार्डधारी के परिवार की वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक होना
तीन या चार पहिया मोटर वाहन का होना
इनकम टैक्स या जीएसटी फाइल करना
पीएम किसान योजना का लाभ लेना

यदि आप चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड Rejected by SDM न हो या राशन कार्ड रद्द न हो, तो आपको पीएम किसान योजना से नाम कटवाना होगा।

चूंकि राशन कार्ड और पीएम किसान योजना में आपका आधार नंबर दिया जाता है, जिससे सरकार को आपकी जमीन के बारे में जानकारी मिल जाती है कि आपके पास कितनी जमीन है। राशन कार्ड के नियम अनुसार आपके पास 80 कट्ठा से अधिक जमीन होने पर राशन कार्ड की पात्रता के नियमों के अनुसार आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

यही कारण है कि PM Kisan योजना का आवेदन करते समय आपने अपनी जमीन की जानकारी में 2.5 एकड़ (80 कट्ठा) जमीन दिखाई, जिसके कारण अब आपका राशन कार्ड Rejected by SDM कर दिया जाता है।

समाधान

पीएम किसान योजना से अपना नाम कटवा लें और राशन कार्ड में ही अपना नाम रहने दें। राशन कार्ड में नाम होने से आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5,00,000 तक फ्री इलाज का लाभ मिलेगा तथा सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

जबकि पीएम किसान योजना में लाभ लेने से आपको एक वर्ष में केवल ₹6,000 मिलते हैं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि आपके पास गरीबी साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है और राशन कार्ड ही गरीबी साबित करने का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।

राशन कार्डधारी के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर तीन या चार पहिया मोटर वाहन का रजिस्ट्रेशन होना

राशन कार्डधारी के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर तीन या चार पहिया मोटर वाहन होने पर भी राशन कार्ड रद्द किया जा रहा है।

राशन कार्ड आधार से लिंक है तथा तीन या चार पहिया मोटर वाहन पंजीकरण के समय भी आपने आधार नंबर देकर वाहन पंजीकरण करवाया है। आधार नंबर के कारण सरकार को जानकारी मिल जाती है कि आपके राशन कार्ड में शामिल किसी सदस्य के नाम पर तीन पहिया अथवा चार पहिया मोटर वाहन है।

राशन कार्ड के नियम अनुसार तीन अथवा चार पहिया मोटर वाहन रखने वाले व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बन सकता है। इसी कारण आपका राशन कार्ड रद्द किया जा रहा है

समाधान

यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर तीन या चार पहिया मोटर वाहन रजिस्टर्ड है और इसी वाहन से आपके परिवार की रोजी-रोटी चलती है, तो उस सदस्य का राशन कार्ड से नाम कटवा लें एवं उसी सदस्य के नाम से बैंक का लेनदेन करें।

क्योंकि आधार नंबर से आपका लेनदेन ट्रैक करने पर भी जानकारी न मिले कि आपके परिवार के अन्य सदस्यों का राशन कार्ड है।

राशन कार्डधारी परिवार के किसी सदस्य द्वारा इनकम टैक्स या जीएसटी फाइल करना

यदि राशन कार्डधारी परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स जमा करता हो या जीएसटी फाइल करता हो, तो उसका भी राशन कार्ड कैंसिल किया जा सकता है या राशन कार्ड रिजेक्ट हो सकता है।

इनकम टैक्स जमा करते समय आपने अपना आधार नंबर सरकार के पोर्टल पर दर्ज किया है और जीएसटी बनवाते समय भी आपने अपना आधार नंबर दिया है। इसके कारण सरकार को यह जानकारी मिल जाती है कि आपके आधार नंबर से इनकम टैक्स भरा गया है तथा जीएसटी भी आपके नाम पर है।

राशन कार्ड के नियम अनुसार जीएसटी और इनकम टैक्स जमा करने वाले लोगों का राशन कार्ड नहीं बन सकता है। इसी कारण आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

समाधान

यदि परिवार के किसी सदस्य के नाम से इनकम टैक्स जमा होता है या जीएसटी है, तो उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कटवा लें और उसी सदस्य के बैंक खाते से लेनदेन करें।

जिससे सरकार आधार नंबर से आपके राशन कार्ड की जांच करे तो जानकारी न मिले कि आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम से जीएसटी है तथा वह इनकम टैक्स जमा करता है।

राशन कार्ड कैंसिल होने पर या Rejected by SDM होने पर क्या करें?

ration card cancel hone par kya kare यह जानने के लिए सबसे पहले यह देखें कि क्या राशन कार्ड कैंसिल करने से पहले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) या SDM द्वारा किसी प्रकार का नोटिस दिया गया है?

यदि नोटिस दिया गया है, तो नोटिस में दी गई समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग को अपना जवाब अवश्य दें।

यदि किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया है, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राशन कार्ड रिजेक्ट होने पर सबसे पहले SDM या DM के पास अपील करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के नियमों के अनुसार राशन कार्ड रद्द करने से पहले आपको नोटिस देकर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।

यदि निर्धारित समय के भीतर आप अपना पक्ष नहीं रखते हैं या जवाब नहीं देते हैं, तभी आपका राशन कार्ड Rejected by SDM किया जा सकता है या राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

राशन कार्ड Rejected by SDM करने से पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया है, अब क्या करें?

यदि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) या SDM द्वारा राशन कार्ड रिजेक्ट करने से पहले नोटिस नहीं दिया गया है, तो आप निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं। RTI आवेदन के इस फॉर्मेट को कॉपी कर इसमें अपनी जानकारी डाल कर आवेदन कर सकते है।

आप सुचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आपक RTI आवेदन भी कर सकते है।

नोट – RTI आवेदन करने के लिए 10 रूपये का शुल्क जमा करना होता है जो आप 10 रु का पोस्टल आर्डर के माध्यम से जमा कर सकते है।

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत सूचना आवेदन

सेवा में,

      अनुमंडल पदाधिकारी (SDM)

      सह – लोक सूचना पदाधिकारी (PIO)

__________ कार्यालय

जिला – __________, बिहार

विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,:

राशन कार्ड रद्द/नाम विलोपित किए जाने से संबंधित सूचना प्रदान करने हेतु:

1. मेरे राशन कार्ड संख्या __________ को रद्द करने अथवा राशन कार्ड से मेरा नाम हटाने संबंधी आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।

2. उक्त कार्रवाई के आधार के रूप में प्रयुक्त जांच रिपोर्ट, सत्यापन रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।

3. राशन कार्ड रद्द/नाम विलोपित करने से पूर्व मुझे जारी किए गए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।

4. उक्त नोटिस की तामिला (Service of Notice) का प्रमाण उपलब्ध कराया जाए, जिससे यह स्पष्ट हो कि नोटिस मुझे किस तिथि को और किस माध्यम से भेजा गया था।

5. मेरे मामले की जांच करने वाले पदाधिकारी/कर्मी का नाम, पदनाम एवं कार्यालय का विवरण उपलब्ध कराया जाए।

6. यह जानकारी प्रदान की जाए कि मेरे राशन कार्ड को किस नियम, अधिसूचना, आदेश अथवा प्रावधान के तहत रद्द किया गया है।

7. मेरे राशन कार्ड के संबंध में विभागीय फाइल पर उपलब्ध संपूर्ण टिप्पणियों (File Notings) एवं निर्णय से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

8. यदि मेरे राशन कार्ड को “Rejected by SDM” अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त किया गया है, तो उसके संबंध में उपलब्ध सभी अभिलेखों एवं आदेशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

मैं निर्धारित आवेदन शुल्क 10 रूपये का पोस्टल आर्डर के रूप मे आवेदन के साथ जमा कर रहा हूं।

आवेदक का विवरण

नाम : ___________________

पिता/पति का नाम : ___________________

राशन कार्ड संख्या : ___________________

मोबाइल नंबर : ___________________

पूरा पता : ___________________

दिनांक : ____ / ____ / ______

हस्ताक्षर : __________________

जिला पदाधिकारी (DM) या जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास अपील करें

आप अपील दायर कर सकते हैं कि बिना नोटिस के मेरा राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के नियमों के नियमों के विरुद्ध है। अपील फॉर्मेट को कॉपी कर अपनी जानकारी डाल कर सम्बंधित अधिकारी के पास आवेदन कर सकते है।

सेवा में,

जिला पदाधिकारी (District Officer)

जिला : ___________

विषय : राशन कार्ड रद्दीकरण आदेश के विरुद्ध अपील।

महोदय,

मैं ___________ (नाम), पिता/पति ___________, ग्राम ___________, पंचायत ___________, प्रखंड ___________, जिला ___________ का निवासी हूँ।

मेरा राशन कार्ड संख्या ___________ सक्षम प्राधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया है। रद्दीकरण की कार्रवाई विधि सम्मत नहीं है क्योंकि—

1. बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के नियमों के अनुसार राशन कार्ड रद्द करने से पूर्व संबंधित लाभुक को कारण बताओ नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना आवश्यक है, किंतु मुझे कोई नोटिस प्रदान नहीं किया गया।

2. मुझे अपना पक्ष रखने अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर नहीं दिया गया।

3. बिना सुनवाई के एकपक्षीय आदेश पारित किया गया।

4. रद्दीकरण आदेश की प्रति समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।

5. यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों एवं संविधान के अनुच्छेद 14 के विपरीत है।

अतः बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की धारा 32 के अंतर्गत प्रस्तुत इस अपील पर विचार करते हुए—

1. राशन कार्ड रद्दीकरण आदेश को निरस्त किया जाए।

2. राशन कार्ड को पुनः चालू/बहाल किया जाए।

3. आवश्यक होने पर मुझे व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए।

4. खाद्यान्न प्राप्ति का लाभ पुनः बहाल किया जाए।

संलग्नक :

1. राशन कार्ड की प्रति

2. रद्दीकरण आदेश (यदि उपलब्ध हो)

3. आधार कार्ड की प्रति

4. अन्य संबंधित दस्तावेज

दिनांक : ________

स्थान : ________

अपीलकर्ता का नाम : ___________

मोबाइल : ___________

हस्ताक्षर : ___________

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत शिकायत करें

आप शिकायत कर सकते हैं कि बिना नोटिस के और बिना आपका पक्ष सुने राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जो बिहार सरकार के नियमों के विरुद्ध है। साथ ही पुनः राशन कार्ड बहाल करने की मांग कर सकते हैं। शिकायत फॉर्मेट को कॉपी कर अपनी जानकारी डाल आप शिकायत कर सकते है।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते है।

सेवा में,

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

प्रखंड/अनुमंडल/जिला : ___________

विषय : बिना नोटिस एवं बिना सुनवाई राशन कार्ड रद्द किए जाने के संबंध में परिवाद।

महोदय,

मैं ___________ निवासी ग्राम ___________, पंचायत ___________, प्रखंड ___________, जिला ___________ हूँ।

मेरा राशन कार्ड संख्या ___________ बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस अथवा सुनवाई के रद्द कर दिया गया है। इस कारण मेरा परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत मिलने वाले खाद्यान्न लाभ से वंचित हो गया है।

परिवाद के आधार :

1. राशन कार्ड रद्द करने से पूर्व कोई कारण बताओ नोटिस नहीं दिया गया।

2. मुझे अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया।

3. बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के प्रावधानों तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई से पूर्व संबंधित लाभुक को नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है, जिसका पालन नहीं किया गया।

4. रद्दीकरण आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

5. बिहार TPDS नियंत्रण आदेश, 2016 की धारा 32 के तहत अपील के अधिकार को प्रभावित किया गया है।

6. प्रशासनिक कार्रवाई मनमानी एवं विधि विरुद्ध है।

प्रार्थना :

1. राशन कार्ड रद्दीकरण की जांच कराई जाए।

2. रद्दीकरण आदेश की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

3. रद्दीकरण आदेश को निरस्त किया जाए।

4. राशन कार्ड पुनः चालू करने का निर्देश दिया जाए।

5. लंबित अवधि का खाद्यान्न लाभ उपलब्ध कराया जाए।

6. दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

दिनांक : ________

स्थान : ________

परिवादी का नाम : ___________

मोबाइल : ___________

हस्ताक्षर : ___________

हमारी सेवा

हमारी सेवासेवा शुल्क
यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कहाँ करना है या आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा, तो हम आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।₹100
यदि आपको किसी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपके लिए सही विभाग चुनकर RTI आवेदन तैयार करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आप अपनी समस्या के बारे में जानकारी या सलाह चाहते हैं, तो आप WhatsApp पर मैसेज या बोल कर भेज सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क है।820 771 9501

आपके काम की अन्य समस्या

FAQ (Frequently Asked Questions)
Rejected by SDM का मतलब क्या होता है?

उत्तर: SDM द्वारा आपका राशन कार्ड रद्द या अस्वीकृत कर दिया गया है।

PMKISAN._Land Holding > 25 Acre का क्या मतलब होता है?

उत्तर: आपके पास 80 कट्ठा से अधिक जमीन है।

CRDT_ Income Group. Annual Income > 120,000 का क्या मतलब है?

उत्तर: आपकी सालाना या वार्षिक आमदनी ₹1,20,000 से अधिक है अथवा आपकी मासिक आय ₹10,000 से अधिक है।

 राशन कार्ड Rejected by SDM या Cancel होने पर क्या करें?

उत्तर: यदि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, तो SDM, DM या जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास अपील दायर कर सकते हैं।

क्या अपील दायर करने से राशन कार्ड बन सकता है?

उत्तर: यदि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, तो आपका राशन कार्ड बन सकता है।

राशन कार्ड से नाम कौन काटता है?

उत्तर: SDM द्वारा राशन कार्ड से नाम काटा जाता है।

बंद हुए राशन कार्ड को कैसे चालू करें?

उत्तर: सबसे पहले राशन कार्ड बंद होने का कारण जानें। कारण जानने के बाद इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाकर बंद हुए राशन कार्ड को चालू कर सकते हैं।

राशन कार्ड चालू कैसे करें ऑनलाइन?

उत्तर: बंद हुए राशन कार्ड को दोबारा चालू कैसे करें, इस सवाल का जवाब जानने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़िए और बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर बंद हुए राशन कार्ड को दोबारा चालू करवा सकते हैं।

राशन कार्ड कैंसिल के स्टेटस मे Rejected by SDM लिख रहा है इसका मतलब क्या हुआ

उत्तर – यदि आपका राशन कार्ड कैंसिल हो गया है और स्टेटस चेक करने पर Rejected by SDM लिख रहा है तो राशन कार्ड रद्द करने का यह कोई कारण है

राशन कार्ड कैंसिल होने का कारण कैसे जानें?

राशन कार्ड कैंसिल होने के कारण जानने के लिए आपको SDM कार्यालय में एक RTI आवेदन देकर पूछना होगा कि आपका राशन कार्ड कैंसिल करने का कारण क्या है?