वृद्धा पेंशन आवेदन रिजेक्ट हो गया है तो घबराएं नहीं। जानिए आवेदन पास करवाने का आसान तरीका, अस्वीकृत होने के मुख्य कारण, दस्तावेज़ों की गलती, पात्रता संबंधी समस्याएं, शिकायत करने का तरीका और 2026 का समाधान।
परिचय
जिनका उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है उन वृद्ध लोगों को अपना पॉकेट खर्चा करने के लिए बिहार सरकार प्रत्येक महीना 1100 (ग्यारह सौ रूपये) उनके बैंक अकाउंट मे सीधा ट्रांसफर करती है।
समस्या क्या है – वृद्धा पेंशन आवेदन रिजेक्ट हो जा रहा है।
वृद्धा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आपने ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया और कुछ दिन के बाद स्टेटस चेक करने पर आपका आवेदन सरकारी कर्मचारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। अब आप परेशान हो रहे हैं कि क्या किया जाए जिससे आपका वृद्ध पेंशन आवेदन पास हो जाए और आपको प्रत्येक महीना 1100 रूपये मिले।
ऐसे में आपके मन में यह सवाल आना लाजमी है कि अगर मुझे मेरी पेंशन नहीं मिली है तो मैं क्या करूं?आपने यूट्यूब पर और गूगल पर Vridha pension reject hone par kya kare in hindi सर्च किया होगा और आपको हर जगह एक ही सलाह दी जा रही है कि अधिकारी से मिलिए या विभाग मे जाइए। यहाँ तक कि कुछ आपके गाँव के जानकार लोग कहते होंगे कि घूस दे कर पास करवाया जा सकता है। वृद्धा पेंशन का 1100 रूपये मिलने की लालच मे आकर आपने वैसे लोगों को कुछ रूपये भी दे दिए जिससे आपका वृद्धा पेंशन आवेदन पास हो सके। कई लोग तो Vridha pension band hone par kya kare जैसी समस्या से भी जूझ रहे हैं।
आज के इस लेख मे बिना किसी सरकारी विभाग के चक्कर लगाए और बिना किसी को घूस दिए बिहार के मुख्यमंत्री पेंशन योजना पास करवाने का तरीका बताया जाएगा।
कारण क्या है – पेंशन रिजेक्ट होने के क्या कारण हैं?
सबसे पहले ऑनलाइन स्टेटस चेक कर हम जानेंगे कि आपका आवेदन किस कारण से रिजेक्ट हुआ है। जब आप अपना Vridha pension reject hone par kya kare status चेक करते हैं, तो उसमें रिजेक्शन का कारण लिखा होता है। यदि आपको उसमें लिखी बात समझ नहीं आ रही है (अर्थात Vridha pension reject hone par kya kare meaning ढूँढ रहे हैं), तो घबराएं नहीं।
समान्यतः वृद्धा पेंशन रिजेक्ट होने के मुख्यतः निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-
- वोटर कार्ड का आधार कार्ड से नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि मे अंतर होना
- आधार कार्ड का बैंक खाता से लिंक या NPCI का नहीं होना
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर का लिंक नहीं होना
- बैंक पासबुक पर आधार अनुसार नाम, पिता/पति का नाम नहीं होना
- ऑनलाइन आवेदन करते समय सहमति पत्र पर बैंक का मोहर और CSP संचालक या ब्रांच मैनेजर का हस्ताक्षर का नहीं होना
- प्रशासनिक लापरवाही
- इत्यादि अन्य कोई भी कारण
समाधान क्या है- वृद्धा पेंशन आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें?
Vridha pension awwdan reject hone pr kya kre यह सवाल हर उस आवेदक के मन में होगा जिनका आवेदन रिजेक्ट हो गया है। यदि आपका आवेदन उपरोक्त कारणों मे से या किसी भी कारण से रिजेक्ट हुआ है (चाहे वह Vridha pension reject hone par kya kare 2025 के पुराने नियमों के तहत ही क्यों न हुआ हो) और आपने उस गलती को सुधार कर फिर से आवेदन किया है, फिर भी आपका आवेदन सरकारी कर्मचारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया जा रहा है तब आपको किसी सरकारी विभाग के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। बल्कि आपको शिकायत कर अपना वृद्धा पेंशन आवेदन पास करवाने की जरुरत है।
वृद्धा पेंशन की शिकायत कहाँ दर्ज करें?
वृद्धा पेंशन के लिए सही तरीका से आवेदन करने के बाद भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो जा रहा है तब आपको ‘बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015’ के तहत घर बैठे ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करने की जरुरत है। पूरी प्रक्रिया की लिखित जानकारी के लिए लोग अक्सर Vridha pension reject hone par kya kare pdf download या Vridha pension reject hone par kya kare pdf इंटरनेट पर तलाशते हैं, लेकिन आप हमारे दिए गए लिंक्स की मदद से सारी प्रक्रिया यही समझ सकते हैं।
शिकायत के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन या संबंधित दस्तावेज की कॉपी (PDF)
- मोबाइल नंबर
बिहार लोक शिकायत में ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत कैसे करें?
आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के तीन तरीके हैं-
- ऑनलाइन
- ऑफलाइन
- मोबाइल से शिकायत
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
- आप आधिकारिक पोर्टल बिहार लोक शिकायत पर जाकर स्वयं ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। लिंक
ईमेल के माध्यम से
आप अपनी समस्या लिखकर इस ईमेल पर भेज सकते हैं:
ऑफलाइन शिकायत
यदि आप ऑफलाइन शिकायत करना चाहते हैं तो-
- अपने अनुमंडल में स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाएँ
- सादे कागज पर अपनी समस्या लिखें
- शिकायत पत्र काउंटर पर जमा करें
- आपको पावती रसीद दी जाएगी
- इस रसीद पर शिकायत संख्या अंकित होगी, जिससे आप शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।
ऑफलाइन शिकायत फॉर्मेट
सेवा में,
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
अनुमंडल : ____________
जिला : ____________
विषय : वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में शिकायत।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं श्री/श्रीमती ____________________, पिता/पति का नाम ____________________, ग्राम ____________________, पंचायत ____________________, प्रखंड ____________________, जिला ____________________ का निवासी/निवासिनी हूँ।
मैंने वृद्धा पेंशन योजना हेतु दिनांक //______ को आवेदन किया था। मेरा आवेदन संख्या / लाभार्थी आईडी ____________________ है।
मेरी शिकायत निम्नलिखित है :
☐ आवेदन लंबित है।
☐ आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है।
☐ पेंशन स्वीकृत है लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है।
☐ कई महीनों से पेंशन खाते में नहीं आई है।
☐ आधार/बैंक लिंकिंग की समस्या है।
☐ अन्य समस्या : ___________________________
________________________________________
उक्त समस्या के कारण मुझे वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने की कृपा करें।
संलग्न दस्तावेज :
आधार कार्ड की छायाप्रति
बैंक पासबुक की छायाप्रति
पेंशन आवेदन रसीद / आवेदन संख्या
अन्य आवश्यक दस्तावेज
दिनांक : //______
स्थान : ____________________
आवेदक का नाम : ____________________
मोबाइल नंबर : ____________________
हस्ताक्षर / अंगूठा निशान : ____________________
शिकायत फॉर्मेट डाऊनलोड PDF लिंक
शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करें
- शिकायत की स्टेटस चेक करने का लिंक
वृद्धा पेंशन की शिकायत में क्या लिखें?
- आवेदक का नाम
- पिता / पति का नाम
- स्थायी पता
- मोबाइल नंबर
- आवेदन की तिथि
- आवेदन संख्या (यदि उपलब्ध हो)
- समस्या का स्पष्ट एवं संक्षिप्त विवरण
- संबंधित दस्तावेजों की प्रति (PDF में)
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
शिकायत के बाद क्या करें?
- SMS द्वारा प्राप्त शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।
- इसी संख्या के माध्यम से आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
- यदि सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाती है, तो उसमें उपस्थित होना या न होना आपके ऊपर निर्भर करता है।
शिकायत के बाद सरकार या अधिकारी क्या करेंगे
- लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संबंधित विभाग को नोटिस जारी करेंगे।
- संबंधित अधिकारी से लिखित जवाब मांगा जाएगा।
- मामले की जांच की जाएगी।
- जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
- रिपोर्ट के आधार पर अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।
- यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करने का आदेश दिया जाएगा।
क्या शिकायत के बाद सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा?
- सामान्यतः शिकायत दर्ज करने के बाद आपको सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती। हालाँकि, यदि सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाती है, तो आपको उपस्थित होना पड़ सकता है।
वृद्धा पेंशन की शिकायत के बाद कितना समय लगेगा पेंशन पास होने मे?
- यदि आपने सही तरीका से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है और जानबूझकर अधिकारी आपका आवेदन रिजेक्ट किये है तब नियम के अनुसार शिकायत पर 60 दिनों के भीतर कार्रवाई होती है हालाँकि, व्यावहारिक रूप से यह प्रक्रिया 90 दिनों तक भी चल सकती है
क्या शिकायत के बाद किसी विभाग से फोन कर बुलाया जा सकता है?
- हाँ, शिकायत करने के बाद सम्बंधित विभाग से आपको फोन करके बुलाया जा सकता है।
यदि विभाग से फोन कर बुलाया जाए तो क्या जाना जरूरी होगा?
- किसी भी विभाग से फोन कर बुलाने पर जाना जरूरी नहीं है। फिर भी, यदि आप जाना चाहें तो जा सकते हैं। यह आपके विवेक पर निर्भर करता है।
क्या शिकायत के बाद बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए बिना वृद्धा पेंशन पास हो सकता है?
- हाँ, आप बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए वृद्धा पेंशन पास करवा सकते हैं।
क्या शिकायत करने के बाद अधिकारी मुझ पर गुस्सा होंगे या परेशान कर सकते हैं?
- परेशान नहीं कर सकते हैं, लेकिन गुस्सा हो सकते हैं, क्योंकि शिकायत के बाद आपका काम करना उनकी मजबूरी बन जाती है। हाँ, यदि आपका काम संबंधित अधिकारी या कर्मचारी नहीं करेंगे, तो उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अधिकारी आम जनता को डाँट सकते हैं, इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कर सकते।
यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान न हो तो क्या करें?
- यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप ऑनलाइन प्रथम अपील (First Appeal) एव द्वितीय अपील (Second Appeal) दर्ज कर सकते हैं।
क्या शिकायत वापस ली जा सकती है?
हाँ, यदि आपकी समस्या का समाधान हो जाता है या आप शिकायत वापस लेना चाहते हैं, तो लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस ली जा सकती है।
क्या गलत शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है?
यदि आपसे अनजाने में गलत शिकायत हो जाती है, तो सामान्यतः आपके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हालाँकि, जानबूझकर गलत शिकायत करना उचित नहीं है
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
सवाल – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
जवाब – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 60 वर्ष होना जरुरी है, अगर आपका उम्र 60 वर्ष पूरा होने मे एक दिन भी कम होगा तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा या आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते।
सवाल – वृद्धा पेंशन योजना के तहत कितने रूपये मिलते हैं?
जवाब – वृद्धा पेंशन योजना के तहत बिहार सरकार हर महीना 1100 (ग्यारह सौ) रूपये देती है।
सवाल – क्या यह 1100 रूपये लेने के लिए किसी विभाग मे या किसी अधिकारी के पास जाना पड़ेगा?
जवाब – नहीं, वृद्धा पेंशन का 1100 रूपये सीधा आपके बैंक खाता मे आता है, आप किसी भी साइबर कैफे या अपने बैंक के CSP के यहाँ से निकाल सकते हैं।
सवाल – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?
जवाब – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
सवाल – यह ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कहाँ से होगा?
जवाब – आप sspmis.bihar.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ऑफलाइन आवेदन करने के लिए वृद्धा पेंशन आवेदन का फॉर्म भर कर अपने ब्लॉक या प्रखंड के RTPS काउंटर पर जमा करना होता है।
सवाल – यह ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म कहाँ से मिलेगा?
जवाब – ऑफलाइन आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाऊनलोड कर सकते हैं और किसी भी साइबर के यहाँ से प्रिंट निकलवा सकते हैं।
सवाल – मेरी पेंशन पास हो गई है लेकिन पैसे नहीं आए, रुकी हुई वृद्धा पेंशन कब तक आएगी?
जवाब – कई लाभार्थियों का सवाल होता है कि Vridha pension kab aayega Bihar? यदि आपकी पेंशन रुकी हुई है और आपने सुधार या शिकायत कर दी है, तो प्रक्रिया पूरी होने के अगले महीने से आपका पैसा खाते में आना शुरू हो जाता है।
सवाल – क्या पेंशन से जुडी समस्या के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है?
जवाब – लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए इंटरनेट पर Vridha pension helpline number या विशेष रूप से Vridha pension helpline number bihar सर्च करते हैं। अलग-अलग जिलों के लोग जैसे Vridha pension helpline number near patna Bihar और Vridha pension helpline number near madhubani bihar भी खोजते हैं। आप बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर या पोर्टल पर जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
सवाल – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन सा कागजात या डॉक्यूमेंट की जरुरत होती है?
जवाब – वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना जरुरी है:
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- बैंक खाता
- फोटो
- सहमति पत्र
- आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना
- बैंक खाता का आधार से लिंक या NPCI होना
- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता मे नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि एक जैसा होना
सवाल – यह सहमति पत्र क्या होता है?
जवाब – सहमति पत्र मे लिखा होता है कि आप अपने आधार और मोबाइल नंबर को वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभ पाने के लिए उपयोग करने की अनुमति देते हैं। दूसरे पेज पर मांगी गई जानकारी भर कर बैंक का मोहर और सिग्नेचर होना चाहिए।
सवाल – सहमति पत्र कहाँ से मिलेगा?
जवाब – नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर डाऊनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| वृद्धा पेंशन ऑनलाइन आवेदन | लिंक |
| वृद्धा पेंशन आवेदन स्टेटस चेक करें | लिंक |
| आधार से मोबाइल लिंक चेक करें | लिंक |
| आधार से बैंक खाता लिंक चेक करें | लिंक |
| वृद्धा पेंशन ऑफलाइन फॉर्म | लिंक |
| ऑफलाइन आवेदन स्टेटस चेक लिंक | लिंक |
| सहमति पत्र फॉर्म | लिंक |
आपके काम की अन्य समस्या
- राशन कार्ड Rejected by SDM होने पर कैसे बनवाएँ | Rashan Card Rejected By SDM Home Par Kaise Banaway | 2026
- Marked for Verification at Mo लिखने पर राशन कार्ड कैसे बनवाएँ? | Marked for Verification at Mo Likhane Par Rashan Card Kaise Banaway | Bihar 2026
- बिहार राशन कार्ड रिजेक्ट होने पर क्या करें | Bihar Ration Card Reject Hone Par Kya Kare? Solution 2026
- राशन कार्ड में नाम क्यों काट रहा है | Rejected by SDM का समाधान 2026
हमारी सेवा
| हमारी सेवा | सेवा शुल्क |
| यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं। | ₹100 |
| यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं। | ₹100 |
| यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कहाँ करना है या आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा, तो हम आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। | ₹100 |
| यदि आपको किसी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपके लिए सही विभाग चुनकर RTI आवेदन तैयार करने में सहायता करते हैं। | ₹100 |
| यदि आप अपनी समस्या के बारे में जानकारी या सलाह चाहते हैं, तो आप WhatsApp पर मैसेज या बोल कर भेज सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क है। | 820 771 9501 |
