भूख हड़ताल क्या है, कब करनी चाहिए, अनुमति कैसे लें, आवेदन कैसे लिखें, नियम, प्रकार, कानूनी जानकारी और पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में जानें।
भूख हड़ताल कब करनी चाहिए?
यदि सरकार या सरकारी कर्मचारी द्वारा आपका काम नहीं किया जा रहा है और आप संबंधित अधिकारी के पास शिकायत करके थक चुके हैं और RTI आवेदन भी कर दिया है लेकिन सरकारी कर्मचारी आपके आवेदन या शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तब आपको आंदोलन, हड़ताल और भूख हड़ताल का संवैधानिक रास्ता अपनाना चाहिए।
भूख हड़ताल क्या होता है?
बिना खाना खाए, केवल पानी पीकर, सरकार द्वारा बताए गए स्थान पर अपनी जायज़ मांगों को पूरा करवाने के लिए अकेले या अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक बैठे रहने को भूख हड़ताल कहते हैं।
नोट: भूख हड़ताल केवल स्वस्थ व्यक्ति को ही करनी चाहिए।
भूख हड़ताल करने से पहले क्या करें?
भूख हड़ताल करने से पहले आपको निम्नलिखित काम करना है—
संबंधित कर्मचारी, उच्च अधिकारी एवं विभाग को पुनः एक आवेदन दें।आवेदन में स्पष्ट लिखें कि आपके आवेदन या शिकायत पर अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आप विवश होकर अब भूख हड़ताल का रास्ता अपनाने वाले हैं। साथ ही लगभग एक समय भी बता दें कि इस महीने के बाद आप भूख हड़ताल करेंगे।
भूख हड़ताल कितने प्रकार की होती है?
भूख हड़ताल दो प्रकार की होती है—
1. एक दिवसीय भूख हड़ताल – इसमें एक दिन तक भूख हड़ताल करनी पड़ती है।
2. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल – जब तक आपकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक केवल पानी के सहारे भूखे रहना पड़ता है।
कितने व्यक्ति भूख हड़ताल कर सकते हैं?
भूख हड़ताल करने वाले व्यक्ति या संगठन पर निर्भर करता है कि कितने व्यक्ति भूखे रहने के लिए तैयार हैं। सफल भूख हड़ताल के लिए एक व्यक्ति को ही भूख हड़ताल करनी चाहिए।
क्या भूख हड़ताल करने के लिए किसी से अनुमति लेनी होती है?
भूख हड़ताल करने से पहले अपने क्षेत्र के DM/SDM से अनुमति लेनी होती है।
भूख हड़ताल करने के लिए अनुमति आवेदन में क्या लिखें?
आवेदन में यह कारण लिखें कि आपका कार्य नहीं किया जा रहा है या आपकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। आप आवेदन एवं शिकायत करके थक चुके हैं, इसलिए विवश होकर एक दिवसीय या अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करना चाहते हैं।
आवेदन में अपने समर्थकों की अनुमानित संख्या भी लिखें।
साथ ही निम्नलिखित जानकारी अवश्य दें—
- समय
- तिथि
- स्थान
आवेदन की एक-एक प्रति डीएम (DM) तथा जिस विभाग ने आपका काम नहीं किया है, उसे भी दें।
नोट: आवेदन की प्राप्ति (रिसीविंग) अवश्य लें।
भूख हड़ताल पर जाने से पहले क्या करें?
- जिस तिथि के लिए आपने भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है, उससे पहले एसडीएम से अनुमति की कॉपी प्राप्त कर लें।
- इसके बाद निर्धारित तिथि पर अपने समर्थकों या टीम के साथ धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचें।
- अपनी टीम एवं समर्थकों के साथ बैठक करें और उन्हें समझाएं कि—
- केवल शांतिपूर्वक बैठे रहना है।
- किसी भी प्रकार की हरकत या उपद्रव नहीं करना है।
- यदि कोई दूसरा व्यक्ति उपद्रव करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
- पहले से की गई शिकायतों की फोटो कॉपी अपने साथ रखें।
- भूख हड़ताल के स्थान पर टेंट लगवाएं, जिससे आप वहां अच्छे से बैठ सकें।
भूख हड़ताल पर जाने के बाद क्या करें?
- अपनी टीम या समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति प्राप्त स्थान पर शांतिपूर्वक बैठें।
- एक कागज पर अपनी मांग-पत्र तैयार करें और सभी मांगों को क्रम संख्या के अनुसार लिखें।
- अपनी मांग-पत्र को प्रेस रिलीज़ के माध्यम से डिजिटल मीडिया एवं अखबारों को दें।
- अपने साथियों या समर्थकों के मोबाइल से सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और लाइव आएं।
- यदि कोई सरकारी कर्मचारी आपसे बात करने आए, तो शांतिपूर्वक अपनी बात रखें।
महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी (Disclaimer)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भूख हड़ताल या धरना-प्रदर्शन करने से पहले अपने जिले के प्रशासन द्वारा लागू नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। कई स्थानों पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति, निर्धारित स्थान या अन्य शर्तें लागू हो सकती हैं।
किसी भी प्रकार का आंदोलन हमेशा शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर करें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, हिंसा करना, किसी सरकारी कार्य में अवैध रूप से बाधा उत्पन्न करना या कानून-व्यवस्था भंग करना दंडनीय हो सकता है।
भूख हड़ताल शुरू करने से पहले संबंधित विभाग को लिखित आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास करें। यदि आवश्यक हो तो अपने आवेदन की प्राप्ति (Receiving) सुरक्षित रखें और सभी दस्तावेज अपने पास रखें।
यदि आपकी तबीयत खराब हो, आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हों या चिकित्सक ने उपवास करने से मना किया हो, तो भूख हड़ताल न करें। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
आवेदन लिखने मे हमारी सहायता चाहिए?
आंदोलन से सम्बंधित सलाह निशुल्क आवेदन लिखने का शुल्क ₹100
WhatsApp करें – 8207719501
