PG Portal पर शिकायत कैसे करें? सभी सरकारी योजनाओं की शिकायत प्रक्रिया 2026

PG Portal पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? जानें रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया, शिकायत की स्थिति (Status) कैसे देखें और राशन कार्ड, PM आवास, PM किसान, पेंशन, आधार, बिजली, आयुष्मान सहित सभी सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की शिकायत करने का आसान तरीका।

पीजी पोर्टल (PG Portal) क्या है?

पीजी पोर्टल (PG Portal) भारत सरकार का एक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल है। इसके माध्यम से कोई भी भारतीय नागरिक केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सरकारी विभागों या सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। यदि आपको किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, सरकारी कर्मचारी आपका कार्य नहीं कर रहे हैं या किसी सरकारी सेवा में लापरवाही हो रही है, तो आप पीजी पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं।

पीजी पोर्टल पर किस प्रकार की शिकायत की जा सकती है?

पीजी पोर्टल पर निम्नलिखित मामलों में शिकायत दर्ज की जा सकती है—

  • केंद्र या राज्य सरकार की योजना का लाभ नहीं मिलना।
  • सरकारी योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता या लापरवाही।
  • सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बिना कारण आपका कार्य लंबित रखना या नहीं करना।
  • सरकारी सेवाओं में देरी, लापरवाही या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत।

किन-किन मामलों में पीजी पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं?

आप निम्नलिखित समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं—

राशन कार्ड एवं खाद्य विभाग

राशन कार्डराशन कार्ड में नाम जोड़ना
राशन कार्ड में नाम कट गयानया राशन कार्ड
राशन कार्ड सुधारराशन नहीं मिल रहा
डीलर (कोटेदार) शिकायतखाद्य एवं उपभोक्ता विभाग

पीएम आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजनाआवास योजना सूची
ग्रामीण आवास योजनाआवास योजना भुगतान
शहरी आवास योजनाआवास योजना शिकायत
आवास योजना की किस्तआवास सर्वे

पीएम किसान एवं कृषि

पीएम किसान सम्मान निधिफसल बीमा योजना
पीएम किसान किस्तकृषि विभाग
किसान सम्मान निधि eKYCखाद-बीज समस्या
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)कृषि सब्सिडी

पेंशन योजनाएँ

वृद्धावस्था पेंशनपेंशन भुगतान
विधवा पेंशनपेंशन आवेदन
दिव्यांग पेंशनपेंशन सत्यापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशनराष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

आधार एवं प्रमाण पत्र

आधार कार्डजाति प्रमाण पत्र
आधार अपडेटआय प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्रनिवास प्रमाण पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्रवोटर आईडी

बिजली एवं पानी

बिजली बिलबिजली विभाग शिकायत
नया बिजली कनेक्शनजलापूर्ति
बिजली कटौतीपेयजल समस्या
ट्रांसफार्मर खराबजल जीवन मिशन

भूमि एवं राजस्व

दाखिल-खारिजखाता-खेसरा
जमाबंदीभूमि विवाद
भूमि रिकॉर्डअंचल कार्यालय
भू-नक्शाराजस्व विभाग

स्वास्थ्य योजनाएँ

आयुष्मान भारत योजनादवा नहीं मिल रही
आयुष्मान कार्डस्वास्थ्य विभाग
सरकारी अस्पतालएम्बुलेंस सेवा
अस्पताल शिकायतटीकाकरण

शिक्षा एवं छात्रवृत्ति

छात्रवृत्तिविश्वविद्यालय
NSP Scholarshipशिक्षा विभाग
सरकारी स्कूलशिक्षक शिकायत
कॉलेजमध्याह्न भोजन

बैंक एवं वित्तीय योजनाएँ

जनधन योजनामुद्रा लोन
DBT भुगतानपीएम विश्वकर्मा योजना
बैंक शिकायतअटल पेंशन योजना
बैंक खाताप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा

परिवहन एवं रेलवे

रेलवे शिकायतवाहन पंजीकरण
रेलवे टिकटपरिवहन विभाग
रेलवे स्टेशनसड़क खराब
ड्राइविंग लाइसेंसपासपोर्ट सेवा

सरकारी कार्यालय एवं जन शिकायत

PG Portal शिकायतसेवा में देरी
सरकारी कर्मचारी शिकायतलोक शिकायत
सरकारी अधिकारी शिकायतजन सुनवाई
सरकारी कार्यालय शिकायतमुख्यमंत्री जन शिकायत
भ्रष्टाचार शिकायतसरकारी योजना का लाभ नहीं मिला

पीजी पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?

पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन (Sign Up) करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ही आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

PG Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीजी पोर्टल पर नया अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

Google पर pgportal.gov.in लिखकर सर्च करें और आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप-1: होम पेज पर Sign Up बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-2: अब Click here to Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप-4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें—

  • नाम (Name)
  • लिंग (Gender)
  • पता (Address)
  • राज्य (State)
  • जिला (District)
  • पिन कोड (PIN Code)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

सभी जानकारी भरने के बाद Captcha Code दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-5: आपकी ईमेल आईडी पर एक Verification Link भेजा गया।

स्टेप-5: अपना ईमेल बॉक्स देखें

स्टेप-6: अपने ईमेल के Inbox में आए इस लिंक पर क्लिक करके ईमेल सत्यापित करें।

स्टेप-7: अब Get OTP बटन पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-8:- अब अपना Username और Password बनाएं। उदाहरण:

  • Username: “abcd1234”
  • Password: “Abcd@1234”

इसके बाद Captcha Code भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

बधाई हो! आपका PG Portal Registration सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अब आप अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

PG PORTAL पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन होने के बाद PG Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

स्टेप-1: Sign In या LogIN पर क्लिक करें।

स्टेप-2: Login with OTP पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी/यूज़र आईडी दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • Get OTP पर क्लिक करें।

स्टेप-3: OK पर क्लिक करें।

स्टेप-4: प्राप्त OTP दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें। अब आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे।

स्टेप-5

  • 7. Lodge Grievance पर क्लिक करें।
  • 8. दिखाई देने वाले चेक बॉक्स पर टिक करें और Submit पर क्लिक करें।

स्टेप-6

  • अपनी शिकायत से संबंधित विभाग (Department) या मंत्रालय (Ministry) का चयन करें।
  • यदि आपका मामला होम पेज पर दिखाई दे रहे किसी मंत्रालय से संबंधित है, तो उसी पर क्लिक करें। यदि नहीं, तो More Ministries/Departments/State पर क्लिक करके संबंधित मंत्रालय या विभाग का चयन करें।

स्टेप-7

  • Main Category का चयन करें।
  • Next Level Category का चयन करें।
  • फिर Next Level Category का भी चयन करें।
  • Please Enter Text of Grievance बॉक्स में अपनी समस्या संक्षेप में स्पष्ट रूप से लिखें।
  • यदि शिकायत से संबंधित कोई दस्तावेज़ उपलब्ध है, तो उसे अपलोड करें और Attach बटन पर क्लिक करें।
  • Next बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-8

  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी शिकायत PG Portal पर सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।

शिकायत दर्ज होने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर शिकायत संख्या (Grievance Registration Number) का SMS/ईमेल प्राप्त होगा। इस शिकायत संख्या को सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में शिकायत का स्टेटस देखने और अन्य पत्राचार में इसकी आवश्यकता पड़ेगी।

PG Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • PG Portal के होम पेज पर जाएँ।
  • View Status पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Grievance Status पर क्लिक करें।
  • अपनी शिकायत संख्या (Grievance Registration Number)
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी शिकायत का वर्तमान स्टेटस (Status) स्क्रीन पर दिखाई देगा।

PG Portal पर शिकायत का समाधान कितने दिनों में होता है?

संदर्भ (Reference):

भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) का Office Memorandum, F. No. S-15/21/2021-(PG)-DARPG (e-7085), दिनांक 23.08.2024 – “Comprehensive Guidelines for Handling the Public Grievances”.

उक्त Office Memorandum के पैरा 5.1 के अनुसार CPGRAMS/PG Portal की शिकायतों का अधिकतम 21 दिनों के भीतर निस्तारण किया जाना चाहिए।

क्या संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य?

उक्त Office Memorandum पैरा 7.4 के अनुसार शिकायत बंद करते समय संबंधित पत्र/आदेश (Relied Upon Document) अपलोड करना तथा नागरिक के अनुरोध को अस्वीकार करने पर स्पष्ट एवं कारणयुक्त (Speaking) उत्तर देना आवश्यक है।

क्या यह हमारे विभाग का मामला नहीं है” कहकर शिकायत बंद नहीं की जा सकती?

उक्त Office Memorandum के पैरा 7.1 के अनुसार शिकायत को केवल यह कहकर बंद नहीं किया जा सकता कि यह संबंधित मंत्रालय/कार्यालय का विषय नहीं है; उसे उचित प्राधिकरण को स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

FAQ

PG Portal पर शिकायत करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

शिकायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज़, जैसे आवेदन की प्रति, रसीद, आदेश, नोटिस, फोटो, पत्राचार या अन्य उपलब्ध साक्ष्य अपलोड करें। इससे शिकायत के शीघ्र और उचित निस्तारण की संभावना बढ़ जाती है।

यदि PG Portal पर शिकायत का समाधान नहीं हो तो क्या करें?

यदि प्राप्त उत्तर से आप संतुष्ट नहीं हैं, तो आप PG Portal पर उपलब्ध अपील (Appeal) की सुविधा का उपयोग करके ऑनलाइन अपील दर्ज कर सकते हैं।

क्या PG Portal पर एक ही मामले में दोबारा शिकायत की जा सकती है?

हाँ, आवश्यकता होने पर एक ही मामले में दोबारा शिकायत की जा सकती है। हालांकि, नई शिकायत के साथ नए तथ्य या पर्याप्त साक्ष्य संलग्न करने से समस्या के समाधान की संभावना अधिक रहती है।

PG Portal पर शिकायत वापस (Withdraw) कैसे लें?

हाँ, यदि आप अपनी शिकायत वापस लेना चाहते हैं, तो PG Portal पर उपलब्ध Withdraw Complaint विकल्प का उपयोग करके शिकायत वापस ले सकते हैं (यदि यह विकल्प आपके मामले में उपलब्ध हो)।

शिकायत करने मे परेशान हो रही है?

यदि आपको शिकायत करने मे किसी तरह की समस्या आ रही है तो समस्या समाधान केंद्र आपकी सहायता कर सकता है।

  • शिकायत लिखने का शुल्क ₹100
  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का शुल्क ₹100
  • WhatsApp : 8207719501