राशन कार्ड नाम सुधार रिजेक्ट हो रहा है? जानिए असली कारण और 100% समाधान

राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा है? आवेदन पेंडिंग, रिजेक्ट या अपडेट न होने की 5 बड़ी वजह जानिए। साथ ही देखें सही दस्तावेज, ऑनलाइन प्रक्रिया और 2026 का आसान समाधान।

राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा है? जानिए बड़ी वजह और 100% सफल समाधान 2026 | Rashan Card Name Correction Problem 2026

समस्या क्या हैराशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा है? | Rashan Card Name Correction Problem 2026

बिहार राशन कार्डधारीयों का राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं होने से विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग अक्सर यह जानने के लिए परेशान रहते हैं कि आखिर राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए क्या करना पड़ता है? और राशन कार्ड का नाम ऑनलाइन कैसे सुधारें?

​ऐसे कई राशन कार्डधारी हैं जिन्होंने rashan card me naam sudharne ke liye application (ऑनलाइन या ऑफलाइन) जमा किया, फिर भी राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा। जिस कारण वे परेशान हैं।

​आपको बता दें कि यह तकनीकी समस्या केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, लोग इंटरनेट पर राशन कार्ड में नाम सुधार jharkhand, राशन कार्ड में नाम सुधार राजस्थान, Ration card correction online up, और राशन कार्ड सुधार ऑनलाइन cg के समाधान भी लगातार खोजते रहते हैं। आप चाहें अपने कार्ड में सुधार करवा रहे हों या Ration Card mein Naam jode (नया नाम जुड़वा रहे हों), इस लेख में बताए गए बिहार सरकार के नियमानुसार तरीके को अपना कर आप अपना काम आसानी से करवा सकते हैं।

राशन कार्ड में नाम सुधार नही होने के मुख्य कारण | Rashan Card Name Correction Problem 2026

राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही, सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने कर्तव्य का सही से निर्वाह नहीं करना, आवेदक का राशन कार्ड की पात्रता का नहीं होना, या जनता को अपने हक़ एवं अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होना—यह प्रमुख कारण हैं।

राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा है, समाधान क्या है?

राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं होने पर क्या करें? इस सवाल का सीधा जवाब है – शिकायत करें।

यदि आपने राशन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है और फिर भी काम नहीं हो रहा, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, बल्कि शिकायत करने की जरुरत है।

राशन कार्ड मे नाम सुधार नहीं होने होने पर शिकायत कहाँ करें? | Rashan Card Name Correction Problem Solution 2026

​राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं होने पर आप घर बैठे बिहार सरकार के नियमानुसार ‘बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015’ के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत कर सकते हैं।

शिकायत के लिए आवश्यक दस्तावेज |
  • आवेदन या संबंधित दस्तावेज की कॉपी (PDF)
  • मोबाइल नंबर
बिहार लोक शिकायत में ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत कैसे करें?

आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के तीन तरीके हैं-

  • ऑनलाइन
  • ऑफलाइन
  • मोबाइल से शिकायत
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
  • आप आधिकारिक पोर्टल Bihar Lok Shikayat पर जाकर स्वयं ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। लिंक
ईमेल के माध्यम से

आप अपनी समस्या लिखकर इस ईमेल पर भेज सकते हैं:

ऑफलाइन शिकायत

यदि आप ऑफलाइन शिकायत करना चाहते हैं तो-

  • अपने अनुमंडल में स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाएँ
  • सादे कागज पर अपनी समस्या लिखें
  • शिकायत पत्र काउंटर पर जमा करें
  • आपको पावती रसीद दी जाएगी
  • इस रसीद पर शिकायत संख्या अंकित होगी, जिससे आप शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।

शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करें

  • शिकायत की स्टेटस चेक करने का लिंक
बिहार राशन कार्ड से नाम सुधार करने के लिए शिकायत में क्या लिखें?
  • आवेदक का नाम
  • पिता / पति का नाम
  • स्थायी पता
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदन की तिथि
  • आवेदन संख्या (यदि उपलब्ध हो)
  • समस्या का स्पष्ट एवं संक्षिप्त विवरण
  • संबंधित दस्तावेजों की प्रति (PDF में)

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

शिकायत के बाद क्या करें?
  • SMS द्वारा प्राप्त शिकायत संख्या सुरक्षित रखें।
  • इसी संख्या के माध्यम से आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
  • यदि सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाती है, तो उसमें उपस्थित होना या न होना आपके ऊपर निर्भर करता है।
शिकायत के बाद सरकार या अधिकारी क्या करेंगे
  • लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संबंधित विभाग को नोटिस जारी करेंगे।
  • संबंधित अधिकारी से लिखित जवाब मांगा जाएगा।
  • मामले की जांच की जाएगी।
  • जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
  • रिपोर्ट के आधार पर अंतिम आदेश पारित किया जाएगा।
  • यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करने का आदेश दिया जाएगा।
क्या शिकायत के बाद सरकारी कार्यालय जाना पड़ेगा?
  • सामान्यतः शिकायत दर्ज करने के बाद आपको सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती। हालाँकि, यदि सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाती है, तो आपको उपस्थित होना पड़ सकता है।
शिकायत के बाद राशन कार्ड मे नाम सुधार होने में कितना समय लगता है?
  • नियम के अनुसार शिकायत पर 60 दिनों के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए।
  • हालाँकि, व्यावहारिक रूप से यह प्रक्रिया 90 दिनों तक भी चल सकती है।
क्या शिकायत करने में कोई शुल्क लगता है?
  • नहीं, लोक शिकायत निवारण प्रणाली में शिकायत दर्ज करना पूरी तरह निःशुल्क है।
क्या शिकायत के बाद किसी विभाग से फोन कर बुलाया जा सकता है?
  • हाँ, शिकायत करने के बाद राशन कार्ड विभाग से आपको फोन करके बुलाया जा सकता है।
यदि राशन कार्ड या अन्य विभाग से फोन कर बुलाया जाए तो क्या जाना जरूरी होगा?
  • किसी भी विभाग से फोन कर बुलाने पर जाना जरूरी नहीं है। फिर भी, यदि आप जाना चाहें तो जा सकते हैं। यह आपके विवेक पर निर्भर करता है।
क्या शिकायत के बाद बिना सरकारी विभाग में गए राशन कार्ड मे नाम सुधार हो सकता है?
  • हाँ, आप बिना सरकारी विभाग के चक्कर लगाए राशन कार्ड से अपना नाम सुधार हो सकता हैं।
क्या शिकायत करने के बाद अधिकारी मुझ पर गुस्सा होंगे या परेशान कर सकते हैं?
  • परेशान नहीं कर सकते हैं, लेकिन गुस्सा हो सकते हैं, क्योंकि शिकायत के बाद आपका काम करना उनकी मजबूरी बन जाती है। हाँ, यदि आपका काम संबंधित अधिकारी या कर्मचारी नहीं करेंगे, तो उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अधिकारी आम जनता को डाँट सकते हैं, इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कर सकते।
यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान न हो तो क्या करें?
  • यदि आदेश के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप ऑनलाइन प्रथम अपील (First Appeal)  एव द्वितीय अपील (Second Appeal) दर्ज कर सकते हैं।
क्या शिकायत वापस ली जा सकती है?
  • हाँ, यदि आपकी समस्या का समाधान हो जाता है या आप शिकायत वापस लेना चाहते हैं, तो लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस ली जा सकती है।
क्या गलत शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है?
  • यदि आपसे अनजाने में गलत शिकायत हो जाती है, तो सामान्यतः आपके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हालाँकि, जानबूझकर गलत शिकायत करना उचित नहीं है।

सारांश

Rashan Card Name Correction Problem Solution 2026 hone par kya kre शिकायत करें
कहाँ शिकायत करेंलिंक
क्या घर बैठे शिकायत कर सकते हैं?1800 3456 284
ईमेल से शिकायत करेंnfo-Lokshikayat-bih@gov.in
शिकायत करने के बाद कितना कितना दिन लगेगानियमानुसार 60 – 90 दिन
शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करेंलिंक
हमारी सेवा

समस्या समाधान केंद्र का उद्देश्य आम जनता को सरकारी योजनाओं, शिकायतों और आवेदन से जुड़ी समस्याओं में सही मार्गदर्शन देना है। यहाँ आपको कम शुल्क में सही जानकारी और सहायता प्रदान की जाती है।

हमारी सेवासेवा शुल्क
यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कहाँ करना है या आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा, तो हम आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।₹100
यदि आपको किसी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपके लिए सही विभाग चुनकर RTI आवेदन तैयार करने में सहायता करते हैं।₹100
यदि आप अपनी समस्या के बारे में सीधे हमसे बात करना चाहते हैं, तो आप फोन या ऑनलाइन माध्यम से सलाह प्राप्त कर सकते हैं।₹100
सवाल-जवाब (FAQ)
​सवाल 1: राशन कार्ड में नाम सुधार नहीं हो रहा क्या करें? Rashan Card Name Correction Problem Solution 2026
  • जवाब: यदि आपने राशन कार्ड में नाम सुधार करने के लिए आवेदन किया है और एक महीना से अधिक समय बीत चुका है, साथ ही आप राशन कार्ड की पात्रता भी रखते हैं, फिर भी काम नहीं हो रहा, तब आपको कहीं भटकने की जरुरत नहीं है—लोक शिकायत में कंप्लेंट करें।
​सवाल 2: राशन कार्ड नाम सुधार आवेदन रिजेक्ट हो गया अब क्या करें?
  • जवाब: राशन कार्ड सुधार आवेदन Rejected by SDM होने पर आप परेशान ना हों। बिहार सरकार के RTPS के नियमानुसार यदि आप पात्रता रखते हैं, तो रिजेक्ट होने पर आप सीधे लोक शिकायत में मामला दर्ज करें।
​सवाल 3: राशन कार्ड में नाम कितने दिन में अपडेट हो जाता है?
  • जवाब: बिहार सरकार के लोक सेवा अधिकार अधिनियम 2011 या RTPS के नियमानुसार, आवेदन सही होने पर अधिकतम 60 दिनों के भीतर नाम सुधार या अपडेट हो जाना चाहिए।
​सवाल 4: राशन कार्ड सुधार RTPS से होता है या ब्लॉक से?
  • जवाब: राशन कार्ड सुधार ऑनलाइन भी हो सकता है और ब्लॉक में स्थापित RTPS काउंटर पर आवेदन जमा करने के बाद भी हो सकता है।
​सवाल 5: राशन कार्ड में नाम सुधार के लिए कौन सा दस्तावेज लगता है?
  • जवाब: आवेदक का जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र (₹1,20,000 से कम का), बैंक पासबुक, पारिवारिक एक साथ का फोटो, जिसका नाम सुधार करना है उसका आधार, आवेदक का आधार, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। यह सभी जानकारी एवं कागजात लगेंगे।
​सवाल 6: SDM राशन कार्ड सुधार क्यों रिजेक्ट करता है?

जवाब: अधिकांश मामलों में यह प्रशासनिक लापरवाही या दस्तावेजों की कमी के कारण होता है।

यदि इस लेख मे बताए गए प्रक्रिया को अपनाते है तो आपका राशन कार्ड मे नाम सुधार सकता है. आपकी कोई अन्य समस्या है तो हमारी टीम को ईमेल: samsyasamadhankendraa@gmail.com संपर्क कर सकते है.