राशन कार्ड से नाम कट गया है? नाम दोबारा कैसे जुड़वाएं, शिकायत कहाँ करें, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे और आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें, पूरी जानकारी।
राशन कार्ड से नाम हटने के बाद क्या करें?
यदि राशन कार्ड से आपका नाम कट गया है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले यह पता करें कि आपका नाम किस कारण से हटाया गया है। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए पुनः आवेदन करें।
यदि आपने कई बार आवेदन किया है, लेकिन बिना कारण बताए आवेदन रिजेक्ट किया जा रहा है या अधिकारी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो आपको संबंधित विभाग में शिकायत करनी चाहिए।
राशन कार्ड से नाम क्यों कट जाता है?
राशन कार्ड से नाम हटने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे—
- यदि लंबे समय तक परिवार का केवल एक ही सदस्य राशन लेता है और अन्य सदस्य कभी राशन नहीं लेते, तो यह भी एक कारण हो सकता है।
- आधार कार्ड और राशन कार्ड की जानकारी का आपस में मेल नहीं खाना।
- मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण नाम हट जाना।
- विभागीय त्रुटि।
राशन कार्ड से नाम कटने के बाद क्या करें?
यदि आपका नाम राशन कार्ड से हट गया है, तो सबसे पहले यह तय करें कि आपको दोबारा आवेदन करना है या शिकायत करनी है।
दोबारा आवेदन करें या शिकायत?
| स्थिति | क्या करें? |
| आवेदन में गलती है | दोबारा आवेदन करें |
| दस्तावेज़ अधूरे हैं | दोबारा आवेदन करें |
| आवेदन लंबे समय से लंबित है | शिकायत करें |
| बिना कारण बताए आवेदन रिजेक्ट किया गया है | शिकायत करें |
| अधिकारी आवेदन पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं | शिकायत करें |
यदि आपका मामला दोबारा आवेदन करने वाला है, तो आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए पुनः आवेदन करें।
यदि आपका मामला शिकायत करने वाला है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएँ।
शिकायत कहाँ करें?
| माध्यम | शिकायत करें |
| ऑफलाइन | SDM, DM/DC |
| ऑनलाइन | 1. राज्य सरकार शिकायत पोर्टल, 2. PG Portal 3. टेली लॉ |
| फोन (केवल बिहार) | 1800 345 6284 |
| ईमेल आईडी (केवल बिहार) | info-Lokshikayat-bih@gov.in |
शिकायत कैसे करें?
शिकायत करने से पहले निम्नलिखित जानकारी और दस्तावेज़ तैयार रखें। इसके बाद शिकायत पेज पर जाकर स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया के अनुसार शिकायत दर्ज करें।
शिकायत के साथ कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे?
- आवेदक का नाम
- पूरा पता
- आवेदन तिथि
- आवेदन संख्या
- आवेदन की फोटो कॉपी
- शिकायत का संक्षिप्त विवरण
- अन्य संबंधित दस्तावेज़
शिकायत के बाद कार्रवाई होने में कितना समय लगता है?
यदि आप PG Portal पर शिकायत करते हैं, तो सामान्यतः 21 दिनों के भीतर शिकायत का निस्तारण किया जाता है। वहीं राज्य सरकार के शिकायत पोर्टलों पर कार्रवाई संबंधित राज्य के निर्धारित समय के अनुसार की जाती है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो तो क्या करें?
यदि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं—
- संबंधित विभाग को लिखित पत्र भेजें।
- CSC के माध्यम से टेली लॉ की सहायता लें।
- सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन करें।
- आवश्यकता होने पर शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से धरना या भूख हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक माध्यम अपनाएँ।
FAQ
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम कट गया, क्या करें?
उत्तर: पुनः नाम जोड़ने के लिए आवेदन करें। यदि आवेदन करने के बाद भी नाम नहीं जुड़ता है, तो संबंधित विभाग में शिकायत करें।
प्रश्न: राशन कार्ड में कटे हुए नाम को कैसे जोड़ें?
उत्तर: राशन कार्ड में कटे हुए नाम को जोड़ने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न: राशन कार्ड का नाम कितने दिन में कट जाता है?
उत्तर: इसकी समय-सीमा प्रत्येक राज्य में अलग-अलग हो सकती है।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम कटवाने में कितना समय लगता है?
उत्तर: आवेदन करने के बाद भी यदि नाम नहीं कटता है, तो शिकायत करने पर सामान्यतः 2–3 महीने के भीतर कार्रवाई हो सकती है।
प्रश्न: कैसे पता करें कि राशन कार्ड से नाम कट गया है?
उत्तर: आप अपने राज्य के राशन कार्ड पोर्टल पर या मेरा राशन मोबाइल ऐप में आधार नंबर से लॉगिन करके यह जानकारी देख सकते हैं।
प्रश्न: राशन कार्ड में नाम कितने दिन बाद जुड़ जाता है?
उत्तर: नाम जुड़ने की समय-सीमा प्रत्येक राज्य सरकार में अलग-अलग होती है।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम क्यों काटा जा रहा है?
उत्तर: आधार और राशन कार्ड की जानकारी का मेल न होना एक कारण हो सकता है। इसके अलावा, यदि लंबे समय तक परिवार का केवल एक ही सदस्य राशन लेता है और अन्य सदस्य कभी राशन नहीं लेते, तो यह भी एक कारण हो सकता है।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम कट गया है, इसकी जानकारी कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: आप मेरा राशन मोबाइल ऐप में लॉगिन करके या अपने राज्य के राशन कार्ड पोर्टल पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम कौन हटाता है?
उत्तर: राशन कार्ड विभाग के संबंधित अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नाम हटाते हैं।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम कटवाना हो तो क्या करें?
उत्तर: इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न: राशन कार्ड में मेरा नाम कट गया है, इसे कैसे जोड़ें?
उत्तर: नाम दोबारा जोड़ने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करें। यदि आवेदन के बाद भी नाम नहीं जुड़ता है, तो संबंधित विभाग में शिकायत करें।
प्रश्न: राशन कार्ड से नाम काटने के क्या नियम हैं?
उत्तर: नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जाता है। आवेदन की जांच के बाद संबंधित अधिकारी नियमों के अनुसार राशन कार्ड से नाम हटाते हैं।
यदि राशन कार्ड से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो WhatsApp करें
📱 WhatsApp: 8207719501
