Cancel Ration Card को दोबारा चालू करवाया जा सकता है, Ration Card Deactivate होने से पहले यदि विभाग द्वारा नोटिस नहीं दिया गया और आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं, तो अपील, शिकायत एवं RTI नियम अपना सकते हैं।
समस्या-राशन कार्ड बंद हो गया।
2026 में भारत सरकार द्वारा आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन करने के बाद लाखों परिवारों का Ration Card Band Ho Gaya है।
डिजिटल वेरिफिकेशन क्या है?
आपका आधार नंबर लगभग सभी सरकारी कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे सरकार को आपकी आय, संपत्ति तथा अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहती है। इसी आधार पर सरकार ऑनलाइन जांच करती है कि Ration Card Eligibility के अनुसार आप पात्र हैं या नहीं।
राशन कार्ड Reject होने के कारण
2026 में लोगों के मन में सवाल आता है कि Ration Card Reject Hone Ka Karan, Ration Card Cancellation Reason या Ration Card Cancel Reason क्या है?
विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड Cancel होने के संभावित कारण निम्नलिखित हो सकते हैं—
- बैंक खाते में अधिक लेन-देन होना।
- CBDT_Income Group_Annual Income > 1,20,000
- Farmer Registration से सरकार को आपकी जमीन की जानकारी मिलना।
- PM Kisan के माध्यम से जमीन की जानकारी मिलना।
- PM KISAN_Land Holding > 2.5 Acre
- Income Tax जमा करना, जिससे अधिक आय होने का संकेत मिलता है।
- GST Registration होना, जिससे व्यापार/बिजनेस होने का पता चलता है।
- वाहन (Vehicle) का रजिस्ट्रेशन होना, जिससे अधिक आय होने का अनुमान लगाया जाता है।
सरकारी दस्तावेज़ से समझें राशन कार्ड Reject होने का कारण
नीचे दिया गया दस्तावेज़ एक सरकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची का उदाहरण है। इसमें उन कारणों का उल्लेख है, जिनके आधार पर कुछ राशन कार्डों की जांच या कार्रवाई की गई। दस्तावेज़ में दर्शाए गए कुछ कारण
- PM KISAN के रिकॉर्ड में 2.5 एकड़ से अधिक भूमि होना।
- CBDT (Income Tax) के अनुसार वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक होना।
सरकारी दस्तावेज़ में राशन कार्ड रद्द होने का कारण कैसे लिखा होता है?


यदि आपका सवाल है Ration Card Kyu Cancel Hota Hai, Why My Ration Card Cancelled या SDM द्वारा राशन कार्ड Cancel क्यों किया जाता है?
तो इसका सीधा जवाब यह है सरकार आपके आधार नंबर के माध्यम से विभिन्न विभागों में उपलब्ध जानकारी का मिलान करती है। इसके बाद यह देखा जाता है कि संबंधित व्यक्ति Ration Card Eligibility रखता है या नहीं।
Cancel राशन कार्ड दोबारा चालू कैसे करें?
राशन कार्ड Cancel हो गया, क्या करें?
- अपनी Ration Card Eligibility जांचें।
- राशन कार्ड Reject होने का कारण जानें।
- कारण की जानकारी नहीं मिलने पर RTI दायर करें।
- पता करें कि राशन कार्ड Cancel करने से पहले विभाग ने नोटिस दिया था या नहीं।
- यदि नोटिस मिला था, तो निर्धारित समय के भीतर संबंधित अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखें।
Cancel Ration Card Ko Chalu Kaise Kare | How to Activate Cancelled Ration Card
यदि आप Ration Card Eligibility रखते हैं, फिर भी बिना नोटिस दिए आपका Ration Card Cancelled by SDM, Ration Card Found Cancelled by SDM या Ration Card Rejected by SDM कर दिया गया है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं—
- संबंधित अधिकारी के पास अपील दायर करें।
- संबंधित अधिकारी की जानकारी नहीं होने पर District Magistrate (DM) या District Collector के पास अपील करें।
- जिला कलेक्टर के पास लिखित शिकायत करें।
- PG Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। (PG Portal लिंक)
- RTI दायर करें। (RTI लिंक)
- CSC Tele-Law के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करें।
ऑनलाइन शिकायत या RTI करते समय संबंधित विभाग का सही चयन करना आवश्यक है। गलत विभाग चुनने पर कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। साथ ही, पोर्टल पर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि आपकी शिकायत प्रभावी बन सके।
RTI दायर करें
यदि अपील एवं शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, तो सूचना का अधिकार (RTI) को एक प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करें।
आप RTI के माध्यम से संबंधित कार्यालय या अधिकारी से पूछ सकते हैं कि आपकी शिकायत या अपील पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।RTI अधिनियम के अनुसार संबंधित अधिकारी को 30 दिनों के भीतर जवाब देना होता है। यदि जवाब नहीं दिया जाता है, तो आप प्रथम अपील कर सकते हैं। प्रथम अपीलीय प्राधिकारी संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगा सकते हैं। इसी कारण कई मामलों में संबंधित अधिकारी लंबित आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाते हैं।
नोट: RTI आवेदन करने के लिए ₹10 का शुल्क देना होता है। इसके लिए आप अपने प्रधान डाकघर से ₹10 का पोस्टल ऑर्डर खरीद सकते हैं।
Bihar में Cancel राशन कार्ड कैसे चालू होगा?
यदि आप बिहार से हैं, तो बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। (शिकायत लिंक)
शिकायत या अपील करने के बाद क्या होगा?
आपकी अपील या शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित कर्मचारी से जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद आपको नोटिस या अन्य माध्यम से सूचित करके संबंधित अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।(अपील लिंक)
सबूत के तौर पर कौन-कौन से दस्तावेज देने होते हैं?
जिस कारण से आपका राशन कार्ड Reject हुआ है, उसी आधार पर नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, ताकि यह साबित किया जा सके कि आप राशन कार्ड की पात्रता रखते हैं।
उदाहरण
यदि अधिक आय होने के कारण आपका Ration Card Cancelled by SDM, Ration Card Found Cancelled by SDM या Ration Card Rejected by SDM हो गया है, तो आपको यह साबित करना होगा कि बैंक खाते में हुआ अधिक लेन-देन आपकी वास्तविक आय नहीं है। उदाहरण के लिए, यदि आपने बैंक से लोन लिया था, तो उसी कारण आपके खाते में अधिक Transaction हुआ हो सकता है।
बिहार में राशन कार्ड की पात्रता के लिए मासिक आय ₹10,000 से कम (अर्थात वार्षिक आय ₹1,20,000 से कम) होनी चाहिए।
प्रत्येक राज्य में Ration Card Eligibility के नियम अलग-अलग हो सकते हैं।
शिकायत के बाद आपको क्या करना है?
- शिकायत संख्या या आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।
- शिकायत का स्टेटस समय-समय पर जांचते रहें।
- सुनवाई की तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
- किसी भी सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार या मारपीट न करें।
- संयम बनाए रखें।
सुनवाई या कार्रवाई न होने पर अपील करें
यदि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शिकायत एवं अपील करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो बिहार में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत प्रथम एवं द्वितीय अपील दायर करें।
प्रथम अपील की सुनवाई ADM स्तर के अधिकारी द्वारा की जाती है।
द्वितीय अपील की सुनवाई DM द्वारा की जाती है।
महत्वपूर्ण सलाह
यदि आप PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं और अपना Ration Card Rejected by SDM या राशन कार्ड रद्द होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको PM Kisan योजना से नाम कटवाने पर विचार करना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कुछ मामलों में PM Kisan लाभार्थियों के राशन कार्ड भी रद्द किए जा रहे हैं।
यदि आपके परिवार का पहले से राशन कार्ड है, तो किसी एक सदस्य का नाम कटवा सकते हैं। यदि नया राशन कार्ड बनवा रहे हैं, तो किसी एक सदस्य का नाम शामिल न करने पर विचार कर सकते हैं।
इसका कारण यह है कि आज लगभग सभी लोग अपने बैंक खाते से लेन-देन करते हैं। यदि किसी सदस्य के बैंक खाते में Ration Card Eligibility से अधिक लेन-देन दर्ज हो जाता है, तो भविष्य में राशन कार्ड की जांच के दौरान समस्या आ सकती है।
जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं है, उसी के बैंक खाते से अधिक लेन-देन या संपत्ति की खरीद-बिक्री करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस सदस्य का आधार राशन कार्ड से जुड़ा नहीं होगा, जिससे राशन कार्ड डेटाबेस के मिलान के समय उसकी जानकारी शामिल नहीं होगी और राशन कार्ड रद्द होने की संभावना कम हो सकती है।
हमारी सेवा
| हमारी सेवा | सेवा शुल्क |
| यदि आपकी किसी सरकारी विभाग, बैंक, बिजली, राशन, पेंशन, आवास या अन्य योजना से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो हम आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में सहायता करते हैं। | ₹100 |
| यदि आपको यह जानकारी चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन कहाँ करना है या आपकी समस्या का समाधान कैसे होगा, तो हम आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। | ₹100 |
| यदि आपको किसी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपके लिए सही विभाग चुनकर RTI आवेदन तैयार करने में सहायता करते हैं। | ₹100 |
| यदि आप अपनी समस्या के बारे में जानकारी या सलाह चाहते हैं, तो आप WhatsApp पर मैसेज या बोल कर भेज सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क है। | 820 771 9501 |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
मेरा राशन कार्ड Cancel हो गया है, अब क्या करें?
सबसे पहले पता करें कि आपका राशन कार्ड किस कारण से बंद किया गया है। यदि आप राशन कार्ड के पात्र हैं, तो संबंधित अधिकारी के पास अपील या शिकायत करें। जरूरत पड़ने पर RTI भी लगा सकते हैं।
Cancel राशन कार्ड दोबारा कैसे चालू होगा?
यदि आपका राशन कार्ड गलती से या बिना नोटिस दिए बंद किया गया है और आप पात्र हैं, तो अपील, शिकायत और RTI के माध्यम से उसे दोबारा चालू कराने का प्रयास कर सकते हैं।
Ration Card Cancelled by SDM का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि SDM कार्यालय द्वारा आपका राशन कार्ड रद्द (Cancel) कर दिया गया है।
मेरा राशन कार्ड किस कारण से बंद हुआ, कैसे पता करें?
आप अपने प्रखंड/अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते हैं। यदि कारण नहीं बताया जाता है, तो RTI लगाकर जानकारी मांग सकते हैं।
क्या राशन कार्ड बंद करने से पहले नोटिस देना जरूरी है?
यदि विभाग आपके खिलाफ कोई कार्रवाई करता है, तो सामान्यतः आपको अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। यदि आपको कोई नोटिस नहीं मिला, तो आप इसकी शिकायत या अपील कर सकते हैं।
क्या बैंक खाते में ज्यादा पैसा आने-जाने से राशन कार्ड बंद हो सकता है?
यदि विभाग को लगता है कि आपकी आय पात्रता से अधिक है, तो जांच की जा सकती है। लेकिन केवल बैंक में पैसा आने-जाने से ही राशन कार्ड बंद होगा, ऐसा जरूरी नहीं है।
क्या PM किसान योजना का पैसा मिलने से राशन कार्ड बंद हो जाता है?
नहीं। केवल PM किसान योजना का लाभ लेने से राशन कार्ड बंद नहीं होता। विभाग अन्य बातों की भी जांच करता है।
क्या GST या व्यापार होने से राशन कार्ड बंद हो सकता है?
यदि आपकी आय या व्यापार राशन कार्ड की पात्रता से अधिक पाया जाता है, तो विभाग जांच कर सकता है।
RTI लगाने से क्या फायदा होगा?
RTI के जरिए आप पूछ सकते हैं कि आपका राशन कार्ड क्यों बंद किया गया और आपकी शिकायत पर अभी तक क्या कार्रवाई हुई है।
शिकायत करने के बाद क्या होगा?
आपकी शिकायत की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आपको बुलाकर अपना पक्ष रखने और कागजात जमा करने का मौका दिया जाएगा।
शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, क्या करें?
ऐसी स्थिति में आप उच्च अधिकारी के पास अपील करें। साथ ही RTI लगाकर यह भी पूछ सकते हैं कि आपकी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
बिहार में Cancel राशन कार्ड कैसे चालू होगा?
बिहार में संबंधित अधिकारी के पास अपील करें। जरूरत पड़ने पर बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
राशन कार्ड दोबारा चालू कराने के लिए कौन-कौन से कागजात लगेंगे?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका राशन कार्ड किस कारण से बंद हुआ है। उसी कारण के अनुसार आपको सबूत और जरूरी कागजात देने होंगे।
क्या बिना पात्रता के बंद राशन कार्ड दोबारा चालू हो सकता है?
नहीं। यदि आप राशन कार्ड की पात्रता पूरी नहीं करते हैं, तो केवल शिकायत या RTI करने से राशन कार्ड चालू नहीं होगा।
क्या शिकायत करने के लिए वकील रखना जरूरी है?
नहीं। आप स्वयं भी अपील, शिकायत और RTI कर सकते हैं। यदि प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, तो किसी जानकार व्यक्ति या सेवा केंद्र की सहायता ले सकते हैं।
अन्य समस्या
- राशन कार्ड Rejected by SDM होने पर कैसे बनवाएँ | Rashan Card Rejected By SDM Home Par Kaise Banaway | 2026
- Marked for Verification at Mo लिखने पर राशन कार्ड कैसे बनवाएँ? | Marked for Verification at Mo Likhane Par Rashan Card Kaise Banaway | Bihar 2026
- बिहार राशन कार्ड रिजेक्ट होने पर क्या करें | Bihar Ration Card Reject Hone Par Kya Kare? Solution 2026
- राशन कार्ड नाम सुधार रिजेक्ट हो रहा है? जानिए असली कारण और 100% समाधान
- बिहार राशन कार्ड से नाम नहीं कट रहा? जानिए चौंकाने वाली वजह और 100% सफल समाधान 2026
- वृद्धा पेंशन आवेदन Reject? जानिए पेंशन पास करवाने का नया नियम 2026
- नाम नहीं जोड़ने पर प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत कैसे करें?